अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीशासन की योजनाएं, यही सरकार की सफलता का प्रतीक: इंद्रशाह मंडावी

जरूरत मंदो को बांटी कंबल, बच्चों को दिया बिस्किट

प्रफुल कुमार बोरकर

औंधी (गंगा प्रकाश)।  नवीन जिला मोहला-मानपुर के विधायक  इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रविवार को औंधी तहसील के मैराथन दौरे पर रहे। उन्होंने सर्वप्रथम औंधी (शिक्षक कालोनी) में स्थापित शिवलिंग में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुरुवात किया। विधायक ने इस दौरान दूरस्थ अंचल औंधी के अंतिम छोर में प्रकृति के गोद में बसे ग्राम पंचायत पेंदोड़ी तथा आश्रित ग्राम शारदा पहुंच कर ग्रामीणों के साथ गंवई बइठका के माध्यम से रूबरू हुए। इसी कड़ी में विधायक ने ग्राम पंचायत मोरचूल में ग्रामीणों से मुलाकात किया तथा आश्रित ग्राम मेढाखुर्द सलाम पारा पहुंचकर हाथी प्रभावित नामदेव जांगी के घर क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया तथा मुआवजा प्रकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

सरकार की हर योजना का लाभ उठा रहे दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण

गंवई बइठका के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से शासन के योजनाओं पर विस्तार से गोठ बात किया उन्होंने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुना तथा कुछ समस्या को दूरभाष के माध्यम से संबधित अधिकारी से बात कर निराकरण भी कराया। ग्रामीणों ने बइठका के माध्यम से विधायक को बताया की वे सभी छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं का लाभ ले रहे है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना का लाभ ले रहे है। बैगा, गुनिया, सिरहा को एकमुश्त राशि मिल रहा है, शारदा में गौठान संचालित है इस प्रकार सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीण उठा रहे है। विधायक ने कहा की छग सरकार द्वारा 2660 रुपए में धान खरीदी किया जा रहा है ही साथ 65 प्रकार के लघु वनोपज की समर्थन पर खरीदी की जा रही है। मोटे अनाज के तौर में कोदो, कुटकी, मड़िया, रागी को समर्थन मूल्य में खरीदने वाला छग पहली राज्य है, औंधी में तहसील के निर्माण से प्रशासन नजदीक आ गई है। भूपेश जी की सरकार ने अंतिम गांव तक रोड का जाल बिछाया है जिसमें औंधी क्षेत्र के अंतिम गांव नैनगुड़ा, निड़ेली तथा तूकाम होते हुए मेढाखुर्द, घोटीया कन्हार तक पक्की सड़क पहुंच गई है महाराष्ट्र से जोड़ने वाला आलकनहार मार्ग में भी पुलिया का निर्माण होना है। शासन की सभी योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है यह कांग्रेस सरकार के सफलता का प्रतीक है।

विधायक ने गंवई बइठका के दौरान जरूरत मंद ग्रामीणों को कंबल का भी वितरण किया साथ ही बच्चों को बिस्किट एवं चॉकलेट दिया।

ग्रामीणों ने अतिआवश्यक पुलिया निर्माण का किया मांग,

विधायक मंडावी प्रोटोकॉल के अनुसार निड़ेली जाने वाले थे पर कुछ कारणवश दौरा रद्द करना पड़ा इसलिए निड़ेली के ग्रामीण पेंदोड़ी पहुंचकर बइठका में शामिल हुए। नैनगुड़ा तथा निड़ेली के ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेंदोड़ी से बोगा पारा (निड़ेली), पेंदोड़ी से तोड़के तथा तोड़के से नैनगुड़ा तक उच्च स्तरीय पुलिया निमार्ण का मांग किया है जो निश्चित ही अति आवश्यक है ग्रामीणों ने जर्जर आंगन बाड़ी भवन के जगह नवीन भवन का भी मांग किया है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, विधायक प्रतिनिधि घसिया राम नाग, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुखम बाई खरे, हरिशंकर मिश्रा, भाऊ राम बांबोड़े, वीरेंद्र तारम, प्रकाश गवर्ना, परदेशी मंडावी, मनीराम नाग, हरसिंह बोगा निड़ेली पटेल, लाल साय किरंगे शारदा पटेल, सरपंच रामू लाल घावड़े, राजो बाई उसेंडी, प्रेमदास वट्टी पेंदोड़ी पटेल, अलसु राम मंडावी मुंडेली पटेल, कडरी मसरू राम वट्टी, बाजू राम बोगा, राम बाई पोटावी, माहरू उसेंडी, तिबेल किरंगे, दिरपाल कोठारी, अमराज कोठारी, अमर सिंह कोसमा, नाथू राम कोटपरे, डुमन लाल किरसान, उमेश उसेंडी, प्रीति किरंगे, किरण टांडिया, सुकमाय बाई, मुंगाय बाई, दशरथ लाल नुरेटी उपस्थित सहित ग्रामीण महिला-पुरुष एवं युवा साथी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version