गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए फार्म की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 के आवेदन की तिथि 31 अगस्त 2023 तक बढ़ाई गई है। तदाशय की सूचना नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर डैशबोर्ड में प्रदर्शित है। जिला अंतर्गत समस्त शासकीय अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययरत कक्षा पांचवी के प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निःशुल्क आवेदन के लिए जारी ऑनलाईन लिंक से भर सकते है। ऐसे विद्यार्थी जो सत्र 2023-24 में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत है जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच है इस प्रवेश परीक्षा में ऑनलाईन आवेदन के लिए पात्र होंगे।
There is no ads to display, Please add some


