फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शाला प्रवेश उत्सव के इस पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला मौलीपारा फिंगेश्वर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बड़े ही अनोखे तरीके से पालकों की काफी भीड़ के बीच मौली माता मंदिर से नव प्रवेशी बच्चों को ढोल नगाड़ों के साथ झूमते गाते स्कूल में लाया गया। इस बीच सभी नव प्रवेशी बच्चों को आरती उतारकर मंच तक लाए उपस्थित अतिथियों के द्वारा उन बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। इस बीच बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि आसंदी से बोलते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा प्राथमिक शाला शिक्षा के दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण एवं मजबूत नीव है। प्राथमिक शाला छात्र जीवन को अनुशासित बनाने का प्रथम पाठशाला है। आज के अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं आज के इस खास अवसर पर उन सभी बच्चों को जो पहली बार प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेकर पढ़ने आएंगे जिसका आज हम सभी शाला प्रवेश उत्सव मना रहे हैं उन्हें विशेष बधाई देना चाहूंगा जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा जरूरी है। यदि हमें अच्छे अंको से पास होनी हैं तो एक निश्चित लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें पढ़ाई लिखाई में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। पालको से भी कहना चाहूंगा अपने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने के लिए विद्यालय भेजें आज सरकार बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। सरकार निशुल्क शिक्षा को बढ़ावा दी जा रही है जिसमें निशुल्क गणवेश पाठक पुस्तक मध्यान भोजन निशुल्क साइकिल छात्रवृत्ति आदि बहुत सुविधा दे रही है। जिसका लाभ सभी बच्चों को मिल रहे हैं। अध्यक्षता के आसंदी से बोलते हुए वार्ड पार्षद कमलेश यदु ने कहा आज राज्य सरकार शिक्षा को लेकर काफी सजग एवं गंभीर है। आज आंगनबाड़ी के साथ पिछले कुछ वर्षों से बालवाड़ी का भी संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ आज बच्चों के भीतर देखा जा सकता है। इस अवसर पर आप ने हमें बुलाया इसके लिए पूरे विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सदस्य गण पालक गण काफी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मंजू गोस्वामी ने किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version