सागर बत्रा
सुहेला(गंगा प्रकाश)। किसान मजदूर संघर्ष समिति द्वारा कुम्हारी जलाशय का क्षमता विस्तार एवं जलाशय से गुर्रा तक नहर नाली विस्तार की मांग को लेकर 23 मार्च से 3 अप्रैल तक जन जागरण यात्रा करेंगे यात्रा प्रतिदिन शाम 4 बजे प्रारंभ किया जाएगा,पदयात्रा पूर्व 20 मार्च को शाम 5 बजे कुम्हारी जलाशय में गंगा आरती किया जाएगा और 3 अप्रैल को सुहेला तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिला पंचायत रायपुर के सभापति राजू शर्मा एवं किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत वर्मा ने बताया कि पदयात्रा पहले दिन 23 मार्च को ग्राम बहेराडीह, सरारीडीह और टोहड़ा तक चलेगी। 24 मार्च को परसदा मानपुर, नकटीऔर तुलसी (मानपुर)। 25 मार्च को बोईरझिटी,अल्दा और सरफोंगा। 27 मार्च को भटभेराऔर बुड़गहन। 28 मार्च को खैरवारी बिटकुली और नवापारा। 31 मार्च को रानी जरौद, आमाकोनी और टेकारी 1 अप्रैल को शिकारी केसली डिग्गी और खपरी। 2 अप्रैल को फरहदा,मटिया,गुर्रा और तुरमा तथा 3 अप्रैल को बासीन भोथीडीह लोहारी के बाद सुहेला में पदयात्रा का समापन किया जाएगा पदयात्रा के संबंध में जिला पंचायत के सभापति शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के किसान पिछले 10 सालों से कुम्हारी जलाशय से पानी लाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक ना तो किसानों को पानी मिल पाया है और ना ही तत्संबंध में कुम्हारी बांध में कार्य प्रारंभ किया जा सका है, इसलिए शासन और प्रशासन को जगाने किसानों द्वारा जीवनदायिनी कुम्हारी जलाशय का जल लेकर उपरोक्त गांव में पदयात्रा किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
