करन अजगल्ले
सक्ती (गंगा प्रकाश)। सक्ति जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत में कुरदा क्षेत्र के जनपद सदस्य जगत कुर्रे द्वारा मालखरौदा एसडीएम को कार्यपालन अभियंता हसदेव परियोजना के नाम ज्ञापन सौंपा है जिसमे उन्होंने लिखा है हसदेव परियोजना द्वारा लोगों को सिचाई के लिए पानी दिया जाता था पर इस वर्ष पानी नहर में नहीं छोड़ने के कारण मालखरौदा विकास खण्ड समेत समस्त क्षेत्र मे भू-जल का स्तर दिन दिन नीचे जा रहा है जिससे आने वाले समय में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। जगत कुर्रे ने निवेदन किया है कि पानी देने कि कृपा करे अन्यथा 10.03.2022 को मिशन चौक मे चक्का जाम तक किया जा सकता जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आप की होगी। अब देखना होगा कि आखिर शासन प्रशासन आगे क्या कदम उठाती है।
There is no ads to display, Please add some


