अरविन्द तिवारी 

गांधीनगर (गंगा प्रकाश) – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन (100 वर्षीया) ने आज तड़के अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीएम ने गांधीनगर में अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया। बताते चलें पीएम मोदी की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया। गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है , लेकिन आज तड़के सुबह उनका निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी आज पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक पश्चिम बंगाल जाना था। यहां उन्हें कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करन था। अपनी मां के निधन के बाद भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक वह बंगाल में आयोजित कार्यक्रमों में वीडिये कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version