22 दिन बाद भी नाबालिग के अपहरण कर्ता गिरफ्तार नहीं करेंगे तो थाने का घेराव करेगें

 गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। थाना क्षेत्र में 6 जुलाई को नाबालिक 14 वर्ष की बच्ची के अपरहण होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए परिजन थाना पहुंचे उन्होंने सिलसिलेवार एक-एक बिंदुओं पर जानकारी दी। पूरी बात सुनने के बाद भी थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की उनके निष्क्रियता के चलते आरोपी स्वतंत्र घूम रहे थे और इधर परिजन परेशान हो रहे थे वह दिन प्रतिदिन थाना आकर अपनी बात रखते थे लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई मिले तब ना मिल भी जाए तो उन्हें ढूंढने के लिए जाने पुलिस विभाग ने कोई रणनीति नहीं बनाई जिसके चलते परिजनों का हाल बेहाल हो गया। मां रो रो कर अपनी दुखड़ा बयां कर रही थी तो पीता थाने के चक्कर लगाकर चप्पल घींस रहे हैं। समय गुजरता जा रहा था 2 से 10 दिन हो गया 10 से 20 दिन हो गया फिर भी बच्ची का अता पता ना चला और 22 दिन के बाद आरोपी ने खुद बच्ची को गांव में छोड़कर चला गया। बावजूद इसके आरोपी को पकड़ने में पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। 6 जुलाई को परिजनों ने सारी बात फिंगेश्वर थाना प्रभारी को बता दी थी 28 जुलाई अर्थात 22 दिन गुजरने के बाद भी आरोपी छैला बाबू की तरह कहीं घूम रहे हैं और थाने के जिम्मेदार अधिकारी बड़े अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि यदि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही कार्यवाही करनी है तो फिर प्रभारी बनाने का मतलब क्या हुआ। ग्रामीण गरीब परिवार की बच्ची का अपहरण हो जाता है और थानेदार हाथ में हाथ धरे बैठे हैं। नाबालिक लड़की के साथ में जो घटना हुई है उसका जिम्मेदार कौन लेगा। पूरे जिला में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। गुंडागर्दी का राज चल रहा है गरीब मजदूर वर्ग के लोग कुचले जा रहे हैं और अपराधी प्रवृत्ति के लोग दादागिरी करते हुए कुछ भी कर रहे हैं। गुंडागर्दी का राज नहीं चलेगा आने वाले 2 दिनों में यदि अपहरणकर्ता नहीं पकड़े गए तो भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई गरियाबंद के द्वारा थाने परिसर का घेराव करने के लिए बाध्य होंगी। इस घटना के चलते ग्रामीण डरे हुए हैं उनकी बच्चियां सुरक्षित नहीं है उल्लेखनीय है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र में अपराध की श्रेणी बड़ी है। परंतु इन पर लगाम लगाने वाला अभी तक आगे नहीं आया है जिसके चलते ऐसी घटनाएं की घटी हुई है।

नाबालिक लड़की को मुंबई नागपुर ले गए थे

 जानकारी के मुताबिक लड़की को ले जाने वाला अपरहणकर्ता धमधा में जेसीबी चलाने आया था। वह नाबालिक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ अपहरण कर ले गया। पहले तो मुंबई ले गया उसके बाद नागपुर फिर कल दोपहर गांव में बच्ची को छोड़कर फिर अपहरणकर्ता रफूचक्कर हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू थाने पहुंचे और कार्यवाही होता ना देख जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर जमकर बरसे जिला पंचायत सदस्य को बिफड़ते देख फाइल को तुरंत आगे बढ़ाया। इधर उनके साथ में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष हरित,युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राजु साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे गए थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version