गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में अपहरण का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग को मुंबई में होने की सूचना मिली। जिस पर थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मुंबई के लिए रवाना हुए। जहां से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित लाया गया। वहां अपहरण के मामले में आरोपी मोहम्मद हाफिज शेख पिता मोहम्मद नूर इस्लाम शेख उम्र 30 वर्ष साकिन मानखुर्द महाराष्ट्र शांति नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने की बात सामने आई। आरोपी लगातार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(2) (ढ) भादवि, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
There is no ads to display, Please add some


