सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। एक नाबालिग लड़की ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल मामला थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर का है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुमारी रानियां राजवाड़े आ0 श्याम लाल राजवाड़े उम्र 17 साल ने अपने ही घर के मयार में 18 मार्च सोमवार को दिन के करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। मकतूला नाबालिग लड़की ने आत्महत्या क्यों की? स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल लखनपुर पुलिस नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर जांच करने जुटी है ।
There is no ads to display, Please add some


