भाजपा के लोग जाति धर्म के नाम बरगलायेंगे, सतर्क रहे – अमितेश शुल्क

बिन्द्रानवाढ़ से 15 साल का वनवास खत्म करना है – जनकराम ध्रुव

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र जमा करने के आखिरी दिन सोमवार को जिले से कांग्रेस पार्टी के दोनो प्रत्याशियों अमितेश शुक्ल और जनकराम ध्रुव ने अपना नामांकन जमा किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ साथ दोनो ही प्रत्याशियो ने जिला मुख्यालय में जमकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक बाजे गाजे के साथ विशाल रैली निकाली। जहां अमितेश शुक्ल ने राजिम और जनकराम ध्रुव ने बिन्द्रानवागढ़ के लिए नामांकन भरा।

नामांकन के पहले दोनो ही प्रत्याशियो ने गांधी मैदान में आमसभा भी की। जिसमें हाल में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री नंदकुमार साय भी शामिल हुए। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू सहित जिले के दोनो विधानसभा से हजारो की संख्या में कांग्रेसी मौजुद रहे। इसके पहले गरियाबंद पहुॅचने पर राजिम प्रत्याशी अमितेश शुक्ल और बिन्द्रानवागढ़ प्रत्याशी जनकराम ध्रुव का शहर के तिरंगा चौक में गाजे बाजे, फटाखो और पुष्पमाला के साथ कांग्रेसियो ने गर्मजोशी से स्वागत भी किया। जिसके बाद दोनो आमसभा के लिए बढ़ गए।

भूपेश सरकार ने किसानो के हित में ऐतिहासिक काम किया – अमितेष शुक्ल

इस दौरान गांधी मैदान मे आयोजित विशाल आमसभा में प्रथम पंचायत मंत्री तथा राजिम प्रत्याशी अमितेश शुक्ल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होेने कहा कि भूपेश सरकार ने किसानो की चिंता की उनके हित में ऐतिहासिक काम किया। अब भूमिहीन किसानो को सात हजार से बढ़ाकर 10 हजार रूपए देने, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी और किसानो फिर से कर्जा माफ घोषणा की है। वही भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसान के विकास में अडंगा डालने का काम किया है। उन्होने कहा कि चुनाव में भाजपा के लोग तरह तरह से धर्म और जाति के नाम पर बरगलाने की कोशिश करंेंगे। अडानी अंबानी का पैंसा भी लगेगा। लेकिन हमे सतर्क और सावधान रहना है। लोगो ने भूपेश बघेल पर भरोसा जताया है उसे बरकरार रखना है।

15 साल का वनवास अब खत्म होगा – जनक राम ध्रुव

सभा में बिंद्रानवागढ़ प्रत्याशी जनक राम ध्रुव ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से अब 15 साल का वनवास 15 साल सुखा खत्म करना है। उन्होने कहा कि पिछले 15 सालो से प्रदेश में भय भ्रष्टाचार का आंतक था। इसे मिटा कर भूपेश बघेल ने पांच साल में किसान, मजदूर, महिला, युवा हर वर्ग के लिए विभिन्न कार्य योजना बनाकर छत्तीसगढ़ को देश के सर्वाेच्च शिखर में ले गए। आज छत्तीसगढ़ माडल चला रहे है। हमें भाजपा के 15 साल के भ्रष्ट कार्यकाल और भूपेश बघेल के पांच साल के विकास कार्याे को लेकर जनता के बीच जाना है। अब बिन्द्रानवागढ़ की तस्वीर बदलनी है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू ने किया।

ये रहे मौजुद –
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, शबीर मुर्तुजा खान, नरेंद्र देवांगन, रामकुमार वर्मा, सन्नी मेमन, युगल पांडेय, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू, उपाध्यक्ष योगेश साहू, मधुबाला रात्रे, राजेश साहू प्रेम सोनवानी, हाफिज खान, समद खान, मक्कू दीक्षित, हरमेश चावड़ा, अमित मिरी, रामकुमार गोस्वामी, विकास तिवारी, योगेश बघेल, नादिर कुरैशी, छगन यादव, रूपेश साहू, रामकुमार गोस्वामी, चंन्द्रभूषण चौहान, जुनैत खान, पुनाराम यादव, राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version