गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय तृतीय विषेश संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में तिथियां निर्धारित की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन के लिए 2 अगस्त निर्धारित है। श्री नेताम ने बताया कि दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदान केंद्र स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन 12, 13 ,19 एवं 20 अगस्त निर्धारित है। निर्वाचक नामावलीओं का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर निर्धारित है। उन्होंने कहा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को परिपत्र जारी कर नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को ग्राम स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन कर निर्वाचक नामावली के सभी संबंधित भागों का वाचन बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से करने कहा है। साथ ही अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूकता बढ़ाने की निर्वाचक नामावली एवं त्रुटि रहित बनाया जा सके। उन्होंने जनपद सीईओ का अपने क्षेत्र के सभी ग्रामों में 2 अगस्त को विशेष ग्राम सभा का आयोजन हेतु अपने स्तर के निर्देश प्रसारित करते हुए आयोजित ग्राम सभा में की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन से अवगत कराते हुए उपलब्ध कराने सुनिश्चित करने का है। एसडीएम श्री नेताम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार 2 अगस्त विशेष ग्राम सभा में मतदाता जागरूकता अभियान हेतु संकल्प लिया जाएगा। अपने आप पास 18 वर्ष हो चुके और जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है उन्हें जोड़ने के लिए संकल्प लिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version