अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

सरगुजा (गंगा प्रकाश)। वाणिज्यिक मात्रा में नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन को कार मे रखकर परिवहन कर तस्करी करने के मामले मे थाना गांधीनगर पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुये आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                           

पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत नवपदस्थ अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक  रोहित शाह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में गत दिवस 17 जून को थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा चठिरमा रोड़ मे वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लटोरी तरफ से आ रही सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक जेएच/01/डीसी/3645 का चालक वाहन चेकिंग होता देखकर अपनी कार को अकारण पीछे बैक कर ले जाने लगा वाहन चालक को रोकने के लिये पुलिस टीम द्वारा इशारा किये जाने पर वाहन चालक उक्त आल्टो से उतर कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा संदेही का पीछा कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पंकज धर दुबे आत्मज विनोद धर दुबे उम्र 28 वर्ष निवासी अचला नवाडीह थाना गढ़वा झारखण्ड का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं आरोपी के ऑल्टो कार की तलाशी लेने पर कार मे रखे हुये अलग – अलग कार्टून मे कुल 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल मात्रा 18000 मिली लीटर कुल कीमती लगभग 10 लाख रुपये आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी से उक्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई , जो आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर वाणिज्यिक मात्रा में नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन को कार मे रखकर अवैध बिक्री हेतु गढ़वा झारखण्ड से लेकर परिवहन करते हुये अम्बिकापुर लाकर तस्करी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने उक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने हेतु लाना बताया। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ऑल्टो कार जेएच/01/डीसी/3645 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 364/24 धारा 22 (सी) एनडीपीएस. एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ़्तार कर पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा है कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान ऑपरेशन विश्वास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल , आरक्षक अतुल सिंह , मनीष सिंह , सतीश सिंह , संजीव पाण्डेय , अरविन्द उपाध्याय , उमाशंकर साहू , ऋषभ सिंह , राजेश किंडो और नारायण सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version