रायपुर । रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में उत्पन्न होने वाले संक्रामक रोगों जैसे उल्टी – दस्त, डेंगू, पीलिया, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु एक आवश्यक बैठक दिनांक 20 मई 2024 सोमवार को अब संशोधित समय संध्या 5 बजे रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में रखी गयी है. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह बैठक 20 मई को सुबह 10 बजे रखी गयी थी. अब यह बैठक 20 मई सोमवार को सुबह 10 बजे के स्थान पर संशोधित समय संध्या 5 बजे होंगी।
There is no ads to display, Please add some
