गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सतनामी समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिक, विख्यात पंडवानी गायक एवं सतनाम कथा वाचक 70 वर्षीय पंडित काशी राम मांडले का बीती रात्रि निधन हो गया। आप पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार आज 18 नवंबर को नगर के मुक्तिधाम में नगर पंचायत फिंगेश्वर के प्रथम अध्यक्ष दुजराम बंजारे, प्रेमलाल सतनामी, पन्नालाल, विजय लहरे, राजऋषि टंडन, लक्ष्मण मांडले, बंशी घृतलहरे सहित परिजनों नगर एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। वह संस्कार उपरांत उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रख मृआत्मा की शांति की प्रार्थना की।
There is no ads to display, Please add some
