गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नए नए प्रकार से धांधली किए जाने की शिकायतें मिल रही है। प्राप्त एक शिकायत में बताया गया कि फिंगेश्वर विकासखंड की ग्राम पंचायत छुईहा में स्वीकृत जनमन आवास का निर्माण ग्राम पंचायत कुण्डेल स्थित जमीन में किया जा रहा है। इसकी शिकायत छुईया एवं कुण्डेल के सरपंचो द्वारा सीईओ जनपद पंचायत फिंगेश्वर से किए जाने पर सीईओ अजय पटेल ने रोजगार सहायक को स्थल जांच कर रिपोर्ट करने कहा है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों में कहीं जिम्मेदारों की मिलीभगत से जमकर मनमानी की जा रही है तो कहीं कहीं जनमन से स्वीकृत हितग्राही, शासन को गलत जानकारी देकर नियम विरूद्ध आवास बना रहे है। एक मामले में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत छुईहा निवासी दूसरे ग्राम पंचायत कुण्डेल में आवास बना रहे है। इसकी जानकारी मिलने पर सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डेल रामेश्वरी सिन्हा एवं उपसरंपच रेखराम ढीढी ने आपत्ति की अर्जी जनपद पंचायत फिंगेश्वर, तहसीलदार फिंगेश्वर, थाना फिंगेश्वर में 1 मई को लगाई है। उन्होंने कहा राजस्व खसरा नंबर 113 ग्राम पंचायत कुण्डेल का भूभाग है। जिस पर गणेशिया बाई पहाड़िया कमार स्वीकृत आवास बना रही है जो घोर आपत्तिजनक है। वहीं सरपंच ग्राम पंचायत छुईहा गजेश्वर सिन्हा ने कहा गणेशिया बाई पहाड़िया छुईहा के नाम से जनमन आवास स्वीकृत है। जहां जियो ट्रेकिंग किया है वहीं आवास बनाए जाए। श्री सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में कुण्डेल राजस्व स्थल में बनाया जा रहा दोनों निर्माणाधीन मकान न तो नक्शा के अनुरूप बन रहे है और न ही उनकी अनुमति ली जा रही है। सरपंच छुईहा एवं सरपंच कुण्डेल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी फिंगेश्वर को वस्तुस्थिति की जानकारी दी है। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी फिंगेश्वर अजय पटेल ने रोजगार सहायक को स्थल मुआयना के लिए भेजा है। उसने हितग्राही को बता दिया है कि आपका आवास जीयो ट्रेकिंग से अलग जगह बन रहा है यह नियम विरूद्ध है। जिस पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version