गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल के छोटे से ग्राम कपसीडीह निवासी युवा कवि विरेन्द्र सिंह ठाकुर को वैदिक प्रकाशन नई दिल्ली ने साहित्य गौरव सम्मान 2024 की ट्रॉफी, सम्मान पत्र और मेडल से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रदान किया गया। विदित हो कि बहुत कम उम्र से ही युवा कवि विरेन्द्र सिंह निरन्तर रामकथा और साहित्य के माध्यम से जनजागरण के कार्य मे लगे हुए है। युवाओ के लिए उनका व्यक्तित्व आदर्श है। श्री ठाकुर वर्तमान में मम् राजीवलोचन जिला मानस संघ गरियाबन्द के महासचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश उदघोषक संघ के जिला संयोजक के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे है। उनके इस उपलब्धि पर मम् राजीवलोचन जिला मानस संघ गरियाबन्द, रत्नांचल जिला साहित्य परिषद गरियाबन्द, ग्राम विकास समिति कपसीडीह, पोएट्री 36, छत्तीसगढ़ प्रदेश उदघोषक संघ के सभी पदाधिकारियों सहित डॉ. मुन्नालाल देवदास, सुरेंद्र सिन्हा, डोमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू, जनपद सदस्य होरीलाल साहू, साहित्यकार थानुराम निषाद, कवि कमलेश कौशिक, श्रवण साहू प्रखर, गोकुल राम साहू, शिक्षक ओमप्रकाश यदु, ऋषिकुमार साव, गिरधर साहू, रीखम तारक, जसवंत ठाकुर, उपेन्द्र साहू सहित अनेक शुभचिंतकों ने शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some


