गरियाबंद/रायपुर(गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों से विभिन्न स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने के लिए लगाई गई है। चुनाव कार्य में आदेशित अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात बलों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायेगी। राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था एवं ईलाज प्रदान किया जायेगा। जिले के शासकीय अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालिन स्थित के समय निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करने राज्य एवं राज्य के बाहर के चिकित्सालयों को चिन्हांकित किया गया है। इनमें श्री बालाजी अस्पताल रायपुर, श्री नारायणा अस्पताल रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर, केयर अस्पताल हैदराबाद एवं अपोलो अस्पताल विशाखापट्नम शामिल है। उपरोक्त चिकित्सालयों में आवश्यकता पड़ने पर निर्वाचन ड्यूटी में शामिल अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा बलों को जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किये जा सकेंगे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version