मोहला(गंगा प्रकाश)- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन ने ऐसे क्षेत्र जहां निर्वाचन कार्य संपन्न कराया जाना है, उन क्षेत्रों में निर्वाचन की घोषणा की तारीख से निर्वाचन कार्यवाही संपन्न होने तक आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी है। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिले के नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में वार्ड क्रमांक 6 में पार्षद पद के लिए उप चुनाव किया जाएगा। इसी तरह मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम कोहका में सरपंच पद, अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत के ग्राम डोंगगांव एवं बागनारा में पंच पद तथा मोहला जनपद पंचायत के ग्राम कनेरी, मोहला, कुल्हादेह, बोगाटोला, मटेवा में पंच पद के लिए उपचुनाव किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
