बम्हनी से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा  बुजुर्ग महिला-पुरुषों, प्रतिभाशाली लोगों, बेटियों, प्रतिभावान छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों, किर्तन दलों, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ  सहभागी माता बहनों का सम्मान किए जाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ की गई है।

आनंद भोई

महासमुंद/पिथौरा (गंगा प्रकाश)। नीलांचल सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना, जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा का प्रत्येक क्षेत्रवासियों तक लाभ पहुंचाना, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखार कर उन्हें जिला, राज्य, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन कराकर सम्मान दिलाना है। उक्त बातें नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के प्रारंभ अवसर पर कही। 

         ग्राम बम्हनी में प्रथम दिवस आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि नीलांचल सेवा समिति  के द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह खेल के आयोजन से खेल के लिए बेहतरीन वातावरण का निर्माण हुआ है। इस क्षेत्र का धार्मिक आयोजन के लिए अपनी अलग पहचान है। नीलांचल सेवा समिति ने अध्यात्म के क्षेत्र हजारों लोगों को जोड़ कर विगत 20 मई को भव्य हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया था, जिसमें 25 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ  हरिनाम जाप किया तथा 16 जनवरी को श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया था। जिसमें 25 हजार से अधिक माता बहनों ने एक ही रंग के परिधान में सिर में कलश  धारण कर भव्य कलश यात्रा के सहभागी बने।

         भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आगे कहा कि गांव के बुजुर्ग महिला-पुरुषों, प्रतिभाशाली लोगों, बेटियों का सम्मान, प्रतिभावान छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों का सम्मान,20 मई 2018 को आयोजित भव्य हरिनाम संकीर्तन यज्ञ के सहभागी किर्तन दलों,16 जनवरी 2023 को आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ भव्य कलश यात्रा में सहभागी बने और गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड मे दर्ज सभी 25000 माता बहनों का प्रशस्ति पत्र से सम्मान किए जाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ की गई है।

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों का किया सम्मान

नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा आज 01 जुलाई को बसना विधानसभा के ग्राम बम्हनी (पुराना डीह एवं नया डीह), केशरपुर,दलालखार, ठेलकोदादर,परधिया सरायपाली में पहुंची जहां ग्रामीणों द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल द्वारा छोटी-छोटी बच्चियों का, बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान कर उनका भी चरण स्पर्श किया।

हरिनाम संकिर्तन, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के सहभागियों एवं खिलाड़ियों का किया सम्मान

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आज ग्राम बम्हनी (पुराना डीह एवं नया डीह), केशरपुर, दलालखार, ठेलकोदादर, परधिया सरायपाली पहुंचे। यहां उन्होंने उन सदस्यों का सम्मान किया, जिनके कारण बसना में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। ज्ञात हो कि 20 मई 2018 को बसना में 25 हजार से अधिक लोगों ने संकीर्तन किया था तथा 16 जनवरी 2023 को आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में 25000 माता बहनों ने एक ही रंग के वस्त्र परिधान में सिर में कलश धारण कर कलश यात्रा किया था। जिसके लिए दो दो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बने थे। इस रिकॉर्ड को बनाने में सहयोग करने वाले लोगों का सम्मान भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल की ओर से किया जा रहा है। इसी क्रम में  आज ग्राम बम्हनी (पुराना डीह एवं नया डीह), केशरपुर, दलालखार, ठेलकोदादर, परधिया सरायपाली के ग्रामीणों का सम्मान किया गया। यात्रा के दौरान डॉ.सम्पत अग्रवाल ने उक्त ग्रामों के खिलाड़ियों का सम्मान करते खेल किट प्रदान किया।

नीलांचल ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ. सम्पत अग्रवाल जी ने उन होनहार छात्र छात्राओं का मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। जिन्होंने शिक्षा में विशेष स्थान प्राप्त कर अपने गांव का नाम गौरवान्वित किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version