कांशी राम ध्रुव

बलोदा बाजार (गंगा प्रकाश)। आज भी हमारे समाज में नृत्य संगीत को उतना ही महत्व दिया जाता है कि हमारा कोई भी समारोह नृत्य के बिना संपूर्ण नहीं होते । भारत के विविध शास्त्रीय नृत्यों की अनवरत शिष्य परंपराएं हमारी इस सांस्कृतिक विरासत की धारा को लगातार पीढ़ी दर पीढ़ी प्रवाहित करती रहेंगी। शरीर को आरोग्य रखने के लिए आज भी नृत्य कला का प्रयोग किया जाता है। उक्त उदगार यूथ क्लब समिति एवं नवयुवक गणेश उत्सव समिति कसडोल नगर के तत्वाधान में पुराना बस स्टैंड मेन रोड अजगर चौक कसडोल नगर मेंआयोजित इनटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा डांस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की आसंदी से उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल ने कही। अग्रवाल का कसडोल नगर पहुंचने पर समिति के सदस्यों एवं नागरिकों द्वारा आतिशबाजी एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उनके द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल, अध्यक्षता जिला पंचायत के सदस्य नवीन मिश्रा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष श्रीमती नीलू चंदन साहू, कमलेश साहू प्रदेश भाजपा के मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, जिला भाजपा के मंत्री राजकुमार साहू भाजपा मंडल कसडोल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल महामंत्री डॉक्टर सुदीप मानिकपुरी नगर पंचायत कसडोल के सभापति गुनीराम साहू नगर पंचायत कसडोल सभापति श्रीमती चंद्रिका विमल वैष्णव प्रमुख सलाहकार नरसिंह सोनी परमेश्वर साहू समिति के सदस्य गण, राज सोनी कुशल साहू पिंटू साहू संतोष साहू मुकेश यादव ओम प्रकाश यादव मनोज पाठक रामेश्वर यादव लोमस पाठक राकेश साहू सोनू लहरी किशोर साहू भुनेश्वर साहू दाऊ राम साहू किशन यादव चंद्रशेखर सोनी संजय यादव भीम सहिस पवन पटेल धनीराम साहू नागेंद्र देवांगन ललित यादव धनाराम साहू कृष्णा साहू कमलेश साहू हरीश साहू  यशवंत जायसवाल डॉ सुरेंद्र दिव्यकार ऋषि साहू ईश्वर पटेल सहित भारी संख्या में कसडोल नगर के नागरिकगण, महिलाएं, समिति के सदस्यगण युवागण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version