• भूपेश सरकार में बने गोठानों में जाकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल गौ सेवा करे रमन सरकार के दौरान हुए गौ माता की हत्या के पाप से भाजपा को मुक्ति मिलेगी

रायपुर (गंगा प्रकाश)। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा 15 अगस्त को सड़क पर गाय घूमते दिखने पर कलेक्टर कार्यालय में ले जाकर बांधने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को 15 अगस्त की तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि आज से और अभी से नारायण चंदेल को कहीं भी इक्का-दुक्का गाय घूमते हुए नजर आती है तो उन्हें तत्काल करीब के डे केयर सेंटर गोठनों में लेकर जाना चाहिये और गौ माता की सेवा करना चाहिय। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने रमन सरकार के दौरान हुई 17 हजार से अधिक गायों की हत्या के पाप से भाजपाइयों को मुक्ति दिलाने प्रदेश में 10,000 से अधिक गोठनों का निर्माण किये हैं। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सामने रमन सरकार के दौरान भाजपा नेताओं की गौशाला में निर्दयता से बेरहमी से गायों की हत्या हुई थी उसका प्रायश्चित करने का अच्छा अवसर है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा नेताओं की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है जो भाजपा गौ सेवा के नाम से आम जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर वोट लेती थी वह 15 साल में छत्तीसगढ़ में गौशाला के नाम से 1677 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। गौमाता के चारागाह की जमीन पर भाजपा नेताओं ने कब्जा कर लिया। गौ माता के अनुदान खाने भाजपा नेताओं ने गौशाला में गायों की निर्मम हत्या की पानी में डूबा कर, भूसी में दबाकर हत्या कि। भाजपा नेता के शगुन गौशाला में तालाब के मछलीयों को चारा खिलाने के लिए गायों की हत्या किया गया था। उनके मांस हड्डी को मछलियों को खिलाया गया था। 15 साल में भाजपा नेताओं का एक ही काम था गौ माता के अनुदान को खाना।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version