के के वर्मा ने सुनाया पर्यावरण संबंधित गीत
राघवेंद्र सिंह
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। जिले से ही महज 4 किलोमीटर दूरी पर लगा हुआ ग्राम पंचायत रिश्दा जहां पर स्थित न्यू विस्ता प्लांट में खनन संरक्षण एवं पर्यावरण सप्ताह का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री कांग्रेस पार्टी के, केके वर्मा पहुंचे हुए थे जहां पर उन्होंने लोगों के आह्वान पर पर्यावरण संबंधी गीत का रसपान कराया जिससे लोग उनकी गानों को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए और पर्यावरण के विषय में समझने और उनसे क्या-क्या जीवन में लाभ होता है और उनके लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए जिससे पर्यावरण बनी रहे और पर्यावरण की रूपरेखा हमेशा तैयार होती रहे यह बात सोचने पर मजबूर हो गए और पर्यावरण संबंधी गीत को सुनकर लोगों ने खूब सराहना की और गड़गड़ाहट की तालियों का गुंज पूरे बलौदाबाजार तक सुनाई देने लगा इस प्रकार से इस गीत के माध्यम से लोगों के मन में एक भाव जागृत हुआ और लोगों ने कहा कि इस प्रकार से गाना सुनना और इस प्रकार की गायकी सुनकर हमें ऐसा एहसास होने लगा कि हम पर्यावरण क्या है उसको जाने और माने और हम पर्यावरण की हमेशा संरक्षण करें और सुरक्षित रखने के विभिन्न उपायों का जरूर अवलोकन करें और जीवन में हर पर्यावरण की बातें को ध्यान में रखें। उक्त कार्यक्रम में न्यू विस्ता प्लांट के लोग स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


