प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय में हुआ न्योता भोजन

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्योता भोजन के लिए 1़6 फरवरी को दिशा निर्देश जारी किए थे कि अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ समय बताएं और उनके साथ भोजन करें। इस पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने-अपने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन स्कूलों पर करने के निर्देश दिये गये थे। इस कड़ी में आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में बीआरसीसी तेजेश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने सभी बच्चों को भोजन परोसा। उन्होंने बच्चों को फल, खीर, पूड़ी, दाल, सब्जी, पुलाव, गरम भोजन परोसा। साथ ही उनकी पसंद का व्यंजन भी पूछा। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी, क्योकि पहली बार उन्हें कलेक्टर साहब से मिलने का मौका मिला था।
इस दौरान कलेक्टर ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। इससे बच्चे काफी उत्साहित थे। उल्लेखनीय है कि सिविल लाईन गरियाबंद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वी से 8वीं तक की लगभग 100 बालिकाएं अध्ययन कर रही है। यहां विशेष पिछड़ी जनजाति कमार-भुंजिया की बालिकाएं भी अध्ययनरत है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version