फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पंचकोशी धाम आदर्श गौशाला फिंगेश्वर में 09 नवंबर शनिवार को प्रातः 10 बजे से स्वामी चित्रानंद महराज द्वारा गौचालिसा पाठ व परमानंद महराज द्वारा गायत्री यज्ञ हवन के साथ गोपाष्टमी उत्सव का शुभारंभ हुआ। जागृति महिला मंडल के सदस्यों द्वारा चम्पेश्वरी साहू के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण के भजन दोहे व वाद्य संगीत से शमा बंध गया। इसी बीच मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का आगमन होते रहा जिनका फौज फाटकों के साथ स्वागत  पश्चात् गौ गोवर्धन पूजन सुहाई व गौ धन को खिचड़ी भोग कराया गया और गौ माता व भगवान श्री कृष्ण की आरती के साथ अतिथियों द्वारा गौ मंदिर श्री कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए सभी गौ भक्तों के मंचासिन होने पर क्रमशः मुख्यातिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमति मधुबाला रात्रे कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर हरित विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रशेखर साहू, गौ शाला संरक्षक श्री भागवत हरित जी, से.नि. टी आई श्री बोधन साहू अन्य सभी अतिथियों में श्री भुनेश्वर साहू डॉ रामकुमार साहू आदि का पुष्पहार श्रीफल व गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। मातृशक्तियों में पार्षद श्रीमती मंजुलता हरित श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव आदि का भी स्वागत किया गया। उद्बोधन के क्रम में सर्वप्रथम श्री अमृत यदु ने गौ गौशाला पर स्वरचित कविता छत्तीसगढ़ी में प्रस्तुत किया जिसकी वाहवाही व तालियों से स्वागत हुआ। श्री भुनेश्वर साहू जी ने कहा कि भारत में स्वतन्त्रता बाद 1947 से लगातार गौ धन की संख्या घट रही है जो भारत जैसे देश के लिए चिंताजनक व अच्छा नहीं है। उन्होंने प्रत्येक परिवार में गोपालन की आवश्यकता जोर दिया। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने गौ सेवा को राष्ट्र धर्म बताया भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने शासन की ओर से प्रत्येक परिवार में गौ पालन और गौ आधारित खेती को आवश्यक बनाने की बात कही। अध्यक्षीय आसंदी से डॉ चंद्रशेखर हरित जी ने गौ पालन को आवश्यक बताते हुए गौ पालन को खासकर छत्तीसगढ में चांवल खरीदने वाले परिवार के लिए गौपालन को अनिवार्य बताते हुए अथवा मुफ्त चांवल देने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए तथा गांवों में गोपालन की व्यवस्था ग्राम समिति व पंचायत की ओर से  प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। उसी तरह पैरा में आग लगाने पर भी शासन की ओर से कड़ा प्रतिबंध लगाने औरऔर पशुआहार की कीमत घटाने की आवश्यकता बताई। मुख्यातिथि की आसंदी से जिला पंचायत क्रमांक 1 के सदस्य व सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे जी ने गौशाला परिवार द्वारा उन्हें समारोह में मुख्यातिथि बनाए जाने पर व गौशाला में स्वागत सम्मान के लिए समस्त गोशाला परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पास अभी शासकीय फंड न होने से कोई बड़ा सहयोग नहीं कर पा रही हैं फिलहाल गोशाला अध्यक्ष की बात रखते हुए अपने निजी फंड से 11000 ग्यारह हजार रुपए सहयोग राशी गौ शाला के लिए घोषित किए। समारोह में अमृत यदु, जगदीश साहू, तेजराम साहू, भुवन साहू सहित कर्मचारी गोवर्धन, गंजू कश्यप, चरवाहा मानू, कीर्तन, चम्पा, हेमलता, भूमिका आदि ने शुरू से अंत तक सहयोग किए। जिले में गौशाला की विशेषता में गौ मंदिर गोपाल मंदिर 4 एकड़ क्षेत्र में हरा चारा उत्पादन के साथ जैविक कृषि केंचुआ खाद उत्पादन को बताया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्त भाई बहने नगर के आसपास से पधारे थे अंत में सभी भोग प्रसादी लेकर अपने घर को प्रस्थान किए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version