अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

सरगुजा (गंगा प्रकाश)। नेशनल आटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम के तहत पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के लिये आयोजित पंचदिवसीय रेंज स्तरीय फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला का आज पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति मे समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा का पुष्प गुच्छ से स्वागत सम्मान किया गया। पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने प्रशिक्षण कार्यशाला कों सम्बोधित करते हुये कहा कि आगामी महीने से नवीन क़ानून कों रेंज सहित समस्त जिले मे लागू किया जाना है , उक्त कानूनों के परिपालन मे सात वर्ष के ऊपर के सजा के प्रत्येक प्रकरणों मे घटनास्थल का एफएसएल. टीम द्वारा निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस दिशा मे नये कानूनों के क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों प्राथमिक स्तर पर घटनास्थल मे वैज्ञानिक साक्ष्य कों एकत्रित करने एवं एफएसएल. टीम के पहुंचने तक उक्त साक्ष्य कों सुरक्षित रखने मे महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस स्थिति में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों कों फिंगरप्रिंट दर्ज करने का ज्ञान होना आवश्यक है। इसी तारतम्य मे पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार पंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर फिंगरप्रिंट के तकनिकी एवं वैज्ञानिक पहलु की जानकारी दी गई है। आप सभी प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को सीखकर प्रकरणों के निराकरण मे वैज्ञानिक पहलु कों समाहित कर आरोपियों के दोससिद्धि मे अपना योगदान देंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल ने प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस पंच दिवसीय फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला से पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। घटनास्थल से प्राप्त वैज्ञानिक साक्ष्य फिंगरप्रिंट दर्ज करते समय कई सावधानियों का ध्यान रखना पड़ता है , जिससे सम्बंधित व्यक्ति की उपस्थिति घटनास्थल पर होना माना जाता हैं। फिंगरप्रिंट साक्ष्य को माननीय न्यायालय के समक्ष वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप मे प्रकरण मे शामिल किया जाता है , जिसकी स्वीकारोक्ति शत प्रतिशत मानी जाती है। आप सभी समय समय पर अपने जिलों मे फिंगरप्रिंट दर्ज करने का अभ्यास करते रहें और नवीन क़ानून के क्रियान्वयन की दिशा मे अपना योगदान देने निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो , फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ लिनुस किस्पोट्टा , रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत , मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र भारती , कमलेश्वर सिंह उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला समाप्त होने पश्चात सभी पुलिस अधिकारियो, कर्मचारियों कों प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया प्रशिक्षण कार्यशाला मे रेंज स्तर पर लगभग दो सौ पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version