छुरा (गंगा प्रकाश)। नवमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जो इस वर्ष एक विश्व, एक स्वास्थय के थीम पर आधारित तथा हर घर आंगन योग के संदेश पर आधारित थी उसके अवसर पर ग्राम पंचायत पेण्ड्रा के तत्वाधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण पर छात्र छात्राओं, पंचायत प्रतिनिधि, प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकंड्री स्कूल के शिक्षक शिक्षिका एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने साथ मिलकर मनाई। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत के उपसरपंच ओंकार गंगवंशी, क्रांतकुमार गंगवशी, महादेव, मनीराम साहू प्र पाठक, आगर दास अजगले प्रप्रपा, हरीश साहू शिक्षक, हेमंत साहू शिक्षक का स्वागत अभिनंदन करतल ध्वनियों के साथ किया गया। पश्चात सभी समुचित अंतर लेकर कतारबद्ध बैठे। छत्तीसगढ़ योग आयोग से प्रशिक्षत शिक्षक हीरालाल साहू ने ऊं का ध्वनिनाद, प्रार्थना, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, गुरु प्रणाम के साथ योगाभ्यास प्रारंभ किया। शिथिली करण में हाथ पैर का अभ्यास, बैठकर किये जाने वाले अभ्यासों में ग्रीवा चालन,हाथों उंगलियों का अभ्यास व कटि चालन अभ्यास कराए।बैठकर किए जाने वाले अभ्यासों में भद्रासन, वक्रासन, शशांकासन, मंडूकासन, अर्ध उष्ट्रासन साथ ही पेट के बल किए जाने वाले आसनों में शलभासन, मकरासन, भुजंगासन पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन में पवनमुक्तासन का अभ्यास कराए साथ ही उनके फायदे बताए। खड़े होकर प्रतिदिन किए जाने आसनों में ताड़ासन, ध्रुवासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, कराए पश्चात सूर्य नमस्कार का योगाभ्यास कराए साथ ही बैठकर करने वाले प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उदगीत व दो मिनट का ध्यान कराए। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आशीर्वाद उद्बोधन सी एम सी पदाधिकारी कोमल ध्रुव , मनीराम साहू, आगर दास अजगले ने दिए व आभार हरीश साहू ने व्यक्त किए।इस अवसर पर ग्राम पंचायत से बृजलाल ध्रुव, रमेश मरकाम, प्राथमिक शाला शिक्षिका रेणु नंदाल, बृजलाल नेताम हायर सेकेन्ड्री स्कूल उपस्थित रहे। सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था ग्राम पंचायत की ओर से की गई।
There is no ads to display, Please add some
