छुरा ( गंगा प्रकाश) भारत में चल रहे डिजिटल लेनदेन की सुविधा को बढ़ावा देने हेतु कैशलेस ट्रांजैक्शन अभियान के तहत जनपद पंचायत छुरा के सभागार में गरियाबंद जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर छुरा जनपद पंचायत के सीईओ अमजद जाफरी के द्वारा 74 ग्राम पंचायत के समस्त सचिवों का एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें आधुनिक लेनदेन की प्रक्रिया से कैशलेस ट्रांजैक्शन के महत्व को बताया गया कि कैसे इस प्रक्रिया से आनलाइन लेनदेन की गतिविधि को बढ़ावा दिया जा सकता है इसी कड़ी में जनपद पंचायत छुरा के सीईओ व बैंक ऑफ़ बड़ौदा छुरा शाखा के प्रबंधक की उपस्थिति में समस्त पंचायत सचिवों को क्यूआर कोड प्रदान किया गया जिसके जरिए आने वाले समय में शासकीय व निजी लेनदेन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके। वहीं कार्यक्रम के अंत में “संकल्प एक अभियान शत प्रतिशत हो मतदान” के तहत सभी सचिवों को मतदान करने व कराने हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण करवाया गया। जहां सभी पंचायत सचिवों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने पंचायत स्तर पर सभी ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु जागरूक करें। इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरा के सीईओ अमजद जाफरी ने जानकारी देते हुए कहा कि “बदलते भारत में ऑनलाइन पेमेंट लेनदेन का सबसे सुरक्षित व पारदर्शी माध्यम है इसका प्रयोग आने वाले दिनों में वृहद रूप से देखने को मिलेगा।” इसी क्रम में समस्त पंचायत सचिवों को जानकारी दी गई । और साथ में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
पंचायत सचिवों को किया गया क्यु आर कोड वितरण,मतदाता जागरूकता हेतु दिलाई गई शपथ,
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
