लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बनने के बाद ज़िले सहित पंडरिया मुख्यालय में हुआ प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं व जनता ने किया भव्य स्वागत

नगर के मुख्य धर्म स्थलों पर की पूजा अर्चना


पंडरिया(गंगा प्रकाश)।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पंडरिया प्रवास के दरमियान आनंद सिंह के निवास स्थान पहुचे इस दरमियान आनन्द सिंह के माता एवं पिता ने श्री बघेल को साल भेट कर विजय तिलक लगाकर चुनावी रण में विजयभव का आशीर्वाद दिया ।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रत्याशी बनने के बाद ज़िले में प्रथम आगमन हुआ इसी कड़ी में कवर्धा जिला मुख्यालय के बाद पंडरिया विधानसभा मुख्यालय पहुँचे भूपेश बघेल आनंद सिंह के निवास पहुँचे जहां श्री बघेल का आनंद सिंह के माता पिता सहित पूरे परिवार द्वारा विजय तिलक लगाकर स्वागत करते हुए साल एवं श्रीफल भेट किया गया । आनन्द सिंह के परिवार द्वारा आत्मीयता पूर्वक किये गए स्वागत-सत्कार पर पूर्व मुख्यमंत्री भाव विभोर हो गए तथा पुनः पारिवारिक रूप से मुलाकात करने के लिए आने की बात उन्होंने कहा है।
ज्ञात हो कि भूपेश बघेल जी द्वारा पंडरिया प्रवास में नगर के मुख्य धर्म स्थलों में पहुँच कर देवी देवताओं का दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया जिसमें क्रमशः गांधी चौक पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया उसके उपरांत सिख समाज गुरुद्वारा,शनिदेव मंदिर,पंडरिया सक्तिपीठ महामाया मंदिर,सतनाम गुरुद्वारा मंदिर,और आख़िर में गोरकापा मंदिर दर्शन पश्चात देर रात अपने निजनिवास भिलाई के किए वापस प्रस्थान किए है ।
श्री बघेल के इस दौरे में ज़िला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, ऊर्ज़ा एवं ताक़त देखने को मिली वहीं जिन जिन क्षेत्र से श्री बघेल का क़ाफ़िला निकला वहाँ वहाँ के ग्रामीण एवं शहरी जनता भी बघेल से मिलने उनका स्वागत करने देर रात तक सड़को में खड़े रहे जिसपर भूपेश बघेल अपने गाड़ी रोकर नीचे उतर उतर कर हर जगह अपने समर्थकों से आत्मीय मुलाक़ात किए व इस स्वागत से वे काफ़ी भावविभोर देखे गये

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version