गरियाबंद (गंगा प्रकाश)l छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया की हड़ताल के सातवे दिन रविवार अवकाश होने के बाद भी भारी संख्या मे हड़ताली साथियो ने उपस्थिति दी, तीज पावन पर्व का माहौल होने के बाद भी महिला साथियो ने भारी संख्या मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, हड़ताल स्थल पर मानस सत्संग समिति के सदस्यों ने हड़ताल के छटवे दिन के समान सातवे दिन भी मानस चर्चा सुंदर काण्ड का पाठ कर कर्मचारी साथियो के अंदर उत्साह का संचार किया, व राज्य सरकार को दो सूत्रीय मांग को पुरा करने का प्रार्थना राघवेंद्र सरकार से करते हुवे सद्बुद्धि हेतु प्रार्थना किया गया. कर्मचारी मे इतने उमस भरी गर्मी मे अपने मांगो के लिए डटे रहना कर्मचारी एकता का परिचायक है सभी हड़ताली साथियो ने मंच स्थल गांधी मैदान को जब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल चलेगा तब तक चाहे अवकाश हो चाहे पानी गिरे चाहे गगन से अंगारे बरसे, अपनी शत् प्रतिशत उपस्थिति को लेकर संकल्प लिया गया, हड़ताल के सातवे दिन हड़ताल स्थल मुख्य मंच से फेडरेशन जिला महासचिव, बसन्त त्रिवेदी ब्लॉक संयोजक मनोज खरे, लखन साहू सुदामा ठाकुर एनके वर्मा पुरुषोत्तम चंद्राकर जितेश गजभिए केसर निर्मलकर सुरेखा तिवारी अनिता गजभिये प्रशांत साहू फनेन्डे साहू पिंटू साहू होरी लाल शर्मा एल पी वर्मा शर्मा आरबी पटेल भगवान चंद्राकर छबि सिंह ठाकुर देवेश शर्मा पन्नालाल देव वंशी तेजस शर्मा गेंद लाल यादव नीलमणि दुबे बसंत मिश्रा थनवार ठाकुर बृज बिहारी वर्मा गणेश देवांगन सहित कर्मचारी संघटनों के सदस्य उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


