पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में हजारों छात्र हुए दो विषय में फेल

रायपुर (गंगा प्रकाश)। NSUI द्वारा आज दिनांक 05/08/23 को पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में हजारों छात्रों को दो विषय में फेल होने के कारण वार्षिक परीक्षा में पूर्ण रूप से फेल कर दिया गया है इसको लेकर आज एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा के अगवाई में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं पंडित रविशंकर के कुलपति को ज्ञापन दे कर यह आग्रह किया गया  कि जो नियम एक विषय में फेल होने पर पूरक की परीक्षा दे सकते थे उस नियम को दो विषय में किया जाए इसको लेकर आज एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के  माननीय मुख्यमंत्री एवं पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा और दो विषयों में पूरक परीक्षा कराने की मांग की गई इसमें एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने यह तर्क दिया कि 2 वर्षों के कोरोना काल में बच्चों का पढ़ाई का स्तर नीचे आया है जिसके कारण हजारों छात्र दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय का नियम एक विषय में पूरक परीक्षा लेने की है इस नियम को बदलने के लिए ज्ञापन द्वारा एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने मांग की।।

राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा ने कहा की 2 वर्ष के कोरोना काल में बच्चों का पढ़ाई का स्तर गिरा है और हजारों की संख्या में दो विषय में छात्र एवं छात्राएं फेल हुई है क्योंकि पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय का नियम एक विषय में पूरक परीक्षा लेने की है इसको इस वर्ष के लिए बदल कर दो विषयों में पूरक परीक्षा ली जाए यह मांग को लेकर आज हमने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय  के कुलपति से आग्रह करते हुए यह मांग की है कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए हजारों छात्रों के भविष्य को संरक्षित करते हुए एक विषय के नियम को हटाकर दो विषयों में पूरक की परीक्षा ली जाए यह मांग को लेकर आज हमने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा है।।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version