पटेल समाज से राजेन्द्र नायक हलधर पटेल हुए सम्मिलित,700 से लोगो ने लिया स्वास्थ्य लाभ

रायपुर (गंगा प्रकाश) – संचालनालय आयुष रायपुर छ ग के सौजन्य से एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी जिला रायपुर  के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन दिनांक 09/07 /2023 दिन – रविवार को, स्थान – पटेल विद्या मंदिर, मठपारा, वार्ड 65 रायपुर में किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी (विधायक रायपुर दक्षिण एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ), शिविर की अध्यक्षता – डॉ आभादीपा रानी तिर्की (प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी, रायपुर), विशिष्ट अतिथि माननीया श्रीमती सरिता वर्मा, पार्षद वार्ड क्रमांक 65, रायपुर, राजेन्द्र नायक (प्रदेश संयोजक मरार पटेल समाज), डॉ हलधर पटेल ( प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ मरार पटेल समाज) अरुण दुबे (समाजसेवी), श्रीमती गीता ठाकुर (संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ रायपुर) श्रीमती ललिता शर्मा (कार्यालय प्रभारी) तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वन्तरि एवं माता शाकम्भरी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर  किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद के घरेलू नुस्खों को अपने दैनिक जीवन में स्थान देने की बात पर ज़ोर दिया। 

             शिविर प्रभारी डॉ. ओमकेश्वरी कुर्रे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में कुल 703 मरीजों की नि:शुल्क जाँच कर दवाइयों का वितरण किया गया। जिनमें आयुर्वेद पद्धति से 543, यूनानी से 95 तथा होमियोपैथी से 65 मरीजों की चिकित्सा की गयी । उनमें से 148 लोगों के ब्लड शुगर एवं बी.पी. की जाँच की गयी। एम जी एम नेत्र नेत्र संस्थान रायपुर की टीम द्वारा 98 मरीजों का नेत्र जांच किया गया। साथ ही 217 लोगों को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया।

           शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक आयुर्वेद डॉ सीमा शुक्ला, आयुर्वेद चिकित्सक क्रमशः डॉ निर्मला कोडापे, डॉ भुवनेश्वरी भारद्वाज, डॉ भूपेन्द्र जांगड़े, डॉ इन्दु विश्वकर्मा, डॉ स्वाति रावत, डॉ प्रतिमा घृतलहरे, डॉ सतीश चौरसिया,  डॉ हेमकुमारी राठौर, डॉ शीतला चौहान, डाॅ पुरुषोत्तम सागर, डॉ शालिक राम वर्मा एवं डॉ अमित शर्मा, होमियोपैथी चिकित्सक डॉ दिव्या चंद्रवंशी तथा यूनानी चिकित्सक डॉ सविता साहू सहित फार्मासिस्ट में क्रमशः दयाशरण ठाकुर,लिलार राम कंवर,मनोज कौशिक, टिकेश्वर सिंह ध्रुव, श्रीमती रेशम पात्रे, श्रीमती धीगेश्वरी साहू के साथ श्री सरजू राम बांधे, संजय कुमार मिश्रा , श्रीमती ललीता साहू आदि एवं एम जी एम नेत्र संस्थान की टीम ने उपस्थित होकर अपनी सेवाएँ दी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version