गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पतोरी में बजरंग दल व ग्रामवासियों ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर अक्षत कलश यात्रा के साथ ही अक्षत आमंत्रण यात्रा घर घर पहुंचाई। साथ ही अयोध्या धाम राम मंदिर की तस्वीर भेंट की। साथ ही 22 जनवरी को दीपावली पर्व के समान ही पर्व मनाने और घरों में दीए जलाने की अपील भी की। यह सिलसिला बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में अनवरत चल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग महेश साहू, ओमबाई, सावित्री, रामती, रजनी, कुंती, कुंज, रीता, रीतू, लीला, झुनिया, चंदर, सागर, त्रिवेणी, बैगा, बोधराम, पुरूषोत्तम, शांतिलाल, समारू, रूपु, नूतन, हुलस, सुकलू, रिखी, राधू, ओमप्रकाश इत्यादि का रहा।
There is no ads to display, Please add some


