गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम गुजरा का है जहां पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का करवाया हत्या जिसकी सूचना पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले को मिलने पर मामले की संज्ञान को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर एवं अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद सुश्री निशा सिन्हा को निर्देशित कर मामले की तस्दीक करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में थाना प्रभारी गरियाबंद के द्वारा मामले का विस्तृत जानकारी लिया गया।

बता दे कि मामले की जांच में तिलक राम ध्रुव पिता स्व0 रामभरोसा ध्रुव उम्र 42 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद द्वारा दिनांक 28.09.2024 को थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट बताया कि  इनके छोटे भाई रोमन ध्रुव का दिनांक 12.01.2024 को आकस्मिक निधन हो गया था जिसका विधिवत अंतिम संस्कार कर गांव के ही भर्री खेत में दफनाये हैं दिनांक 16.09.2024 के रात्रि गांव का भीखम कुंजाम, बहु लक्ष्मी बाई ध्रुव के घर का दीवाल कुदकर घर के अंदर घुस रहा था जिसे गांव के बृजलाल एवं अन्य लोगों के साथ पकड़े थे अगले दिन गांव में मिंटिंग में बहु लक्ष्मी ध्रुव द्वारा भीखम कुंजाम के साथ रहना बोली जिस पर उनको भीखम कुंजाम को सौंपा गया था। दिनांक 28.09.2024 को पुनः लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा बच्चों सम्बंध में निर्णय करने गांव मिटिंग रखा गया था जिसमें लक्ष्मी ध्रुव एवं भीखम कुंजाम भी उपस्थित थे। इसी दौरान भीखम कुंजाम गांव समाज के सामने बताया कि उनका लक्ष्मी ध्रुव के साथ अवैध सम्बंध है तथा दिनांक 12.01.2024 के रात्रि रोमन ध्रुव उन दोनों को अपने घर में अवैध सम्बंध बनाते पकड़ लिया था एवं रोमन ध्रुव को दो चार थप्पड़ मारा था इसी दौरान भीखम कुंजाम एवं लक्ष्मी ध्रुव के बीच अवैध सम्बंध को छुपाने के लिए भीखम कुंजाम के द्वारा अपने पास रखे गुमछा कपड़ा से रोमन ध्रुव के पीछे से उसके मुंह को कपड़ा से दबाते हुए जमीन में पटक कर उसके पीठ में बैठ कर गमछा से मुंह दबाकर हत्या करना बताया है घटना समय लक्ष्मी ध्रुव भी वहां उपस्थित थी एवं मृतक की हत्या में आरोपी का सहयोग की है। सूचक की रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों से घटना के सम्बंध में पुछताछ कर जुर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

  इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरिक्षक ओम प्रकाश यादव के साथ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की भूमिका सराहनी रही

 नाम आरोपी:- 

01. भीखम कुंजाम पिता स्व0 जोहन राम उम्र 26 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छ0ग0)

02. लक्ष्मी बाई ध्रुव पति रोमन ध्रुव उम्र 25 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छ0ग0)

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version