बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकारिता बचाओ संकल्प यात्रा पहुँची रतनपुर बिलासपुर के अंतर्गत रतनपुर के विभिन्न पत्रकार सगठन एकजुट होकर पत्रकारों के लिए सर्व सुविधा युक्त प्रेस क्लब भवन, पत्रकार विश्राम गृह, परिवार के लिए निःशुल्क शिक्षा, बीमा, निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, ब्लाक स्तरीय आवास, यात्रा में छूट, पेंशन, पत्रकारों के लिए आयोग का गठन, पत्रकारों को झूठे मामलों में षड्यंत्र करके फसाना जैसे कई मामलों पर सार्थक चर्चा हुई।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241010-WA0011-1.mp4

हम सब एक हैं के नारों की गूंज से रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष व अन्य पत्रकारों की एकता दिखाई दी, अब लगता है छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में सभी पत्रकार संगठन के लोग एकता का परिचय देते हुए संगठित होते दिखाई दे रहे हैं। अब लगता है छत्तीसगढ़ के पत्रकार नई मिसाल कायम करके ही रहेंगे, और अपने हक की आवाज संगठित होकर उठाते रहेंगे जब तक कि उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती।

यात्रा का उद्देश्य सभी संगठनों के पत्रकारों से मिलकर उनकी स्थानीय समस्याओं से अवगत हो आपसी बातचीत से समाधान निकालना है ताकि कोने-कोने के पत्रकार अपने मूलभूत अधिकारों के प्रति सजग होकर अपनी मांगों को पूरा कर सकें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version