लखनपुर( गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के साथ ही विधायक स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी एक्शन मोड में दिख रहे हैं।लगातार अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा छात्रावास स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं इसी क्रम में लखनपुर खंड शिक्षा कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रदीप राय ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय ने विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक और माध्यमिक शाला अमेरा प्राथमिक शाला तिंधरीपारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला अमेरा में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने पर उपस्थिति बढ़ाने ,कक्षाओं में सामग्री को व्यवस्थित रखने, मध्यान भोजन स्वाद पंजी का संधारण करने तथा मेनू के अनुसार मध्यान भोजन संचालन करने के निर्देश दिए। प्राथमिक पाठशाला अमेरा में स्थिति संतोषजनक पाई गई वहीं प्राथमिक शाला तीनधरी पारा में बच्चों के शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाए जाने पर शिक्षकों को और अच्छे से शैक्षणिक कार्य करने उत्सवर्धन किया गया। शिक्षकों के समय पर विद्यालय आने व पढ़ाये जाने वाले पाठ्यक्रम की पूर्ण तैयारी कर आने हेतु निर्देश दिया गया है।
पदभार ग्रहण उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
