गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2024 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। इन पुरस्कारों के नामांकन के लिए जिले के योग्य पात्र व्यक्ति 16 अगस्त 2023 तक पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पद्मआवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन में ऑलनाईन आवेदन भर सकते है एवं नामांकन की जानकारी जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में निर्धारित समय में संपर्क कर सकते हैं। इसके उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
There is no ads to display, Please add some
