गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने मंगलवार को दोपहर बाद विधानसभा में विधायक पद की हिन्दी में शपथ ग्रहण की। जैसे ही प्रोटेम अध्यक्ष रामविचार नेताम ने शपथ ग्रहण के लिए रोहित साहू का नाम पुकारा तो राजिम से दिग्गज अमितेष शुक्ल को उनकी पारंपरिक एवं अजेय समझे जाने वाली राजिम विधानसभा से 11911 मतों से हराने वाले रोहित साहू के समर्थन में भाजपा पक्ष के विधायकों ने जोरदार हर्ष ध्वनि करते टेबल बजाकर खुशी जाहिर की। विधानसभा में राजिम की जनता के लिए तन मन से समर्पित रहने की शपथ लेते हुए श्री साहू ने कहा राजिम की देवतुल्य जनता ने अपना अपार समर्थन देते हुए मार्गदर्शन देते हुए आशीर्वाद देकर मुझे पहली बार विधानसभा पहुंचाया है इसके लिए वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं का आत्मीय रूप से आभार व्यक्त करता हूॅ। शपथ के दौरान रोहित ने आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरा मनोयोग से निर्वहन करने की बात भी कही। राजिम के साथ साथ छत्तीसगढ़ के सर्वागिण विकास एवं समृद्धि के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देने के लिए कृत संकल्पित रहने शपथ ली। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित रहेगा। श्री साहू ने पूरा विश्वास के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व में हम सभी लोग मिलजुल कर विकसित एवं समृद्ध प्रदेश के रूप में छत्तीसगढ़ का नवनिर्माण करेंगे। रोहित साहू ने भी उसी उत्साह के साथ दोनों हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया। इस अवसर पर दर्शकदीर्घा में बैठे उनके समर्थकों एवं परिजनों ने भी जमकर तालियॉ बजाते हुए अपनी खुशी का इजाहर किया। श्री साहू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को राजिम अंचल के लोगों ने भी टीवी में सीधा प्रसारण देख एक दूसरे को बधाई दी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version