गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित परसदाकला में फिर 1 दिसम्बर मध्य रात्रि फड़ में बने स्टेक से 41 कट्टा धान आज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया है। यहां भी सीसीटीवी कैमरे में 4 लोग स्टेक से धान की कट्टा ढुलाई करते दिख रहे है। प्रबंधन ने चौकीदार पर उचित रखरखाव नहीं करने का आरोप मढ़ रहे है। घटना जिनकी रिपोर्ट थाना फिंगेश्वर में किया गया। इससे पहले थाना प्रभारी जितेन्द्र विजयवार की चोरी की घटना जानकारी मिली उन्होंने मामला को गंभीरता से लिया और तत्काल घटना स्थल परसदाकला खरीदी केन्द्र पहुंचे और घटना का जायजा लिया कैमरा के फुटेज का अवलोकन किया। इससे एक दिन पहले सहकारी समिति बेलर में 21 कट्टा धान चोरी हो गया, जिसका आरोपी अब भी पकड़ से बाहर है। तब खरीदी केन्द्र सतर्क नहीं हुए, उल्टा लापरवाह हो गए है। वही खरीदी केन्द्र चरौदा में कैमरा नहीं लगा है चोरों की गिद्ध नजर यहां पर भी है। इधर पुलिस अधिकारी फिंगेश्वर ने लोगों से अपील किया है लोग थोड़ी सतर्क रहें संदिग्ध वयक्ति दिखे या लगे तो पुलिस थाना को सूचित करें। उनके साथ मारपीट व अव्यावारिक बर्ताव न करें। परसदाकला समिति प्रबंधक डेमन साहू प्राधिकृत अधिकारी नेतराम डहरिया ने कहा कि फुटेज में 1 दिसंबर रात्रि 12.51 बजे से 3 बजे रात्रि तक केन्द्र की फड़ से निकालते दिख रहा है। स्टेक की बोरी गिनती करने पर 41 कट्टा धान चोरी होना पाया गया है। इस रात्रि में परसदा केन्द्र चौकीदार मस्तु राम देवांगन, रेखाराम निषाद, यादराम निषाद थे। जिनकी लापरवाही से चोरी की घटना हुई है। किसानों ने कहा मेहनतकश किसान की गाढ़ी मेहनत से उपार्जित धान को राज्य शासन समर्थन मूल्य पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के खरीदी करती है। उससे चांवल निकालकर कर पीडीएस के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचता है। लेकिन यह सब होने पहले समिति प्रबंधक की घोर लापरवाही से खरीदी केन्द्र से चोरी हो रहा है। इससे शासन प्रशासन की बदनामी तो होती ही है साथ ही प्रबंध समिति को चुना लग रहा है। देर सबेरे मिलने वाली कमीशन की राशि से भरपाई करते है। जिसका विरोध हो रहा है। जिम्मेदार लोगों से वसूली किया जाना चाहिए। इसका ताजा घटनाक्रम बेलर एवं परसदा समिति से देखा जा सकता है। थाना निरीक्षक जितेन्द्र विजयवार ने बताया कि जानकारी होने पर परसदाकला खरीदी केन्द्र पहुंचकर घटना स्थल एवं फुटेज का अवलोकन किया है। समिति के आवेदन पर रिर्पोट दर्ज किया गया है। जांच जारी है। लोगों से अपील है सतर्क रहें, संदिग्ध दिखे तो सूचना करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version