फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड की ग्राम पंचायत परसदाकला में आज समारोह पूर्वक 3 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं जल जीवन मिशन अन्तर्गत सोलर आधारित नल जल प्रदाय योजना 22 लाख लागत राशि का लोकर्पण अतिथियों के द्वारा काफी उत्साह उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी राजिम के अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी सहित उपाध्यक्ष मनोज यदु एवं सदस्यगण संतोष देवांगन, जोहत राम साहू, सतानंद, नत्थू कश्यप एवं श्रीमती कुंती बंजारे अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों के यहां पहुंचने पर बाजा गाजा एवं आतिशबाजी फटाखों के साथ शानदार स्वागत नेतराम डहरिया, नेमीचंद देवांगन जनपद सदस्य, कुलेश्वर निषाद, लेखूराम साहू, गिरधारी निषाद, बिसराम निषाद, मोहन निषाद, जनकराम सेन आदि ने फूलमाला पहनाकर किया। ग्रामीणों के आग्रह पर अतिथि गांव की सीमा से पैदल चलते हुए सभा स्थल पहुंचे। पूरे रास्ते में दोनों तरफ खड़े ग्रामीणों ने फुल बरसाकर अतिथियों को शानदार आतिशी स्वागत किया। सुबह से ही हो रही वर्षा के कारण कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन के बड़े हॉल में किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने मंच पर पूजा अर्चनाकर निर्माण कार्यो आहाता निर्माण 9.89 लाख, हाट बाजार निर्माण 35.34 लाख एवं गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाने 10 गड्डो लागत राशि 2.12 लाख से बनने वाले कार्यो का भूमिपूजन के साथ साथ जल जीवन मिशन अन्तर्गत बनी टंकी लागत 22 लाख का लोकार्पण करते हुए अतिथियों ने शिलालेख का अनावरण किया। वर्षा के कारण सभी 4 कार्यो का शिलालेख आवरण एक ही जगह ग्राम पंचायत भवन में किया गया। मंच पर अतिथियों का स्वागत सरपंच श्रीमती कांती निषाद एवं पंचो श्रीमती ललिता निषाद, कुमारूराम साहू, पार्वती निषाद, संतोष निषाद, ओमप्रकाश मिर्धा, हेमपुष्पा साहू, सीतादास, जीतराम साहू, निर्मला साहू, भगवती निषाद, बाबूलाल साहू, दिनेश्वरी साहू, गायत्री साहू, दामिनी साहू, थानेश्वर निषाद, अनिता धु्रव, ओमप्रकाश दीवान, संतोषी साहू, बिसाहीन नायक, ग्राम पंचायत के सचिव यशवंत निषाद आदि ने फुलमाला पहनाकर किया। सभा को संबोधित करते हुए कृषि उपज मंडी राजिम के अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी ने नए बन रहे निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि आपके गांव के सरपंच काफी सक्रिय है वे काफी प्रयास करके आपके गांवों के लिए विकास कार्य की स्वीकृति करा ही लेते है। यही कारण है कि पूरे फिंगेश्वर विकासखंड में सबसे ज्यादा काम आपके परसदाकला में ही हुआ है। उन्होंने विकास की चर्चा करते हुए कहा कि छ.ग. में पिछले 5 सालों में चौतरफा विकास काम हुआ है। यहां के प्रत्येक वर्गो के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छ.ग. को आज विकासशील राज्य के पायदान में लाकर खड़ा कर दिया है। श्री गोस्वामी ने राजिम विधानसभा में विधायक अमितेष शुक्ल द्वारा करवाए गए अनेक विकास कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की योजनाओं का लाभ अंतिम लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानकर सभी के सुख दुख में खड़े रहना, हमारे विधायक की पहचान बन गया है। रामकुमार गोस्वामी ने कहा कि आज भी श्री शुक्ल परसदाकला आने वाले थे। परंतु रायपुर में श्रीमती प्रियंका गांधी आई है इसलिए उनके कार्यक्रम में उपस्थित रहने के कारण अमितेष भैया नहीं आए। कार्यक्रम को मनोज यदु उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी राजिम एवं जनपद सदस्य नेमीचंद साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जनपद सदस्य जनक राम श्रीवास एवं अंत में आभार विश्राम निषाद ने व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version