मंत्रालय ने पूरे वर्ष के दौरान भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने हेतु ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान की शुरुआत की
नई दिल्ली ।  भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 6 मई से लेकर 9 मई, 2024 के दौरान दुबई में आयोजित होने वाले अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग ले रहा है। यह आयोजन मध्य पूर्व के पर्यटन बाजार में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन आज दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत सतीश कुमार सिवन ने किया। संयुक्त अरब अमीरात के संपूर्ण बाजार पर कब्जा करने के लक्ष्य के साथ, इस मंडप ने शानदार ढंग से अपना कदम रखा है। टूर ऑपरेटरों, लक्जरी होटल, वेलनेस रिसॉर्ट्स और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए, भारत खुद को 365-दिवसीय गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के लिए तैयार है।

कम-ज्ञात लेकिन आकर्षक स्थलों पर प्रकाश डालते हुए, पर्यटन मंत्रालय ने अरेबियन ट्रैवल मार्ट में ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। यह डिजिटल अभियान गर्मी के मौसम में यात्रा की दृष्टि से भारत के बेहद गर्म होने की धारणा को चुनौती देता है और इसमें हिमालय सहित विभिन्न पहाड़ी रिसॉर्ट्स से संबंधित पेशकश पर जोर दिया गया है। इस अभियान का लक्ष्य पूरे वर्ष भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है।

अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भारत की भागीदारी से पर्यटन उद्योग और बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएं हैं। यह आयोजन पर्यटन से जुड़ी भारतीय कंपनियों को अपनी पेशकश प्रदर्शित करने, उद्योग के भीतर गठबंधन बनाने और मेना क्षेत्र के आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। बदले में, इससे पर्यटन क्षेत्र में राजस्व एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version