अरविन्द तिवारी 

बेतिया (गंगा प्रकाश)- निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर आज पर्यावरण कॉन्फ्रेंस और सम्मान समारोह का कार्यक्रम बेतिया शहर के होटल जौली ग्रैंड में किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित डॉ परविंदर सिंह , डॉ इंदू राजपूत,डॉ सौरभ पांडे,कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद एवं डॉ नीरज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यूज़ पेज 3 वर्ल्ड वाइड के सीओ श्री प्रवेंद्र सिंह ( अमेरिका) , श्रीमती गरिमा  देवी सिकारिया मेयर नगर निगम बेतिया के द्वारा भारत के 18 समाजसेवी  को ओमेन ग्लोरी अवार्ड , 08 समाजसेवी को सुभाष चंद्र बोस गैलंट्री अवॉर्ड , 06 समाजसेवी को  भारत सेवा सम्मान , 04 समाजसेवी को द रियल सुपर हीरोज , 03 समाजसेवी को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आईकॉनिक अवार्ड ,13 समाजसेवी को निरोजा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राजेश कुमार जिला स्वास्थ्य समिति डीसीएम , अध्यक्ष रोटरी क्लब राजेश रंजन , सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी जगमोहन कुमार , पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार बेतिया , रविशंकर शुक्ला पर्यावरण प्रेमी बगहा , उप मेयर श्रीमती गायत्री देवी बेतिया , हिंदू राजपूत सेवा एनजीओ अध्यक्ष दिल्ली , प्रोफेसर डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद केसरी एमजेके कॉलेज प्रिंसिपल , मेरी अलीशा फकीराना सिस्टर सोसाइटी , कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद , सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ नगर निगम बेतिया , मदर लालपरी फाउंडेशन सचिव आदित्य कुमार गुप्ता और जगदेव प्रसाद योगापट्टी शिक्षक संस्था द्वारा गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। साथ में बेतिया शहर कि मेयर को निरोजा ग्रीन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा परविंदर सिंह जी के हाथों से बेतिया नगर निगम के मेयर को चंपारण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता थाईलैंड  के धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडे ने की। कार्यक्रम में दिल्ली से आए हुये द सेवर संस्था की अध्यक्ष इंदु राजपूत ने पर्यावरण को अपने जीवन में उतारते हुये अपने अगले जनरेशन को सुरक्षित रहने की बात कही। साउथ मूवी कलाकार गिरधर राजू ने पर्यावरण को अपने जीवन में पूर्ण रूप से डालने की बात कही और कहा कि इस धरती को स्वर्ग बनाना है तो अपने चारों ओर हरियाली बनानी होगी , तभी हम विश्व में शांति और देश को आगे बढ़ा पायेंगे। श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया एवं प्रवेंद्र सिंह द्वारा ओमेन ग्लोरी अवॉर्ड्स से प्रियंका कुमारी सब इंस्पेक्टर नगर थाना बेतिया , खुशबू रानी महिला चिकित्सा प्रभारी बगहा , शमीम आरा सेकंड  नेवी अफसरक्ष, समाजसेवी स्वाति प्रिंस , अनुराधा पाठक सहायक प्रोफेसर एमजेके कॉलेज , जयमाला मिश्रा द्रुपद घराना संगीत शिक्षक , पायल लोहिया समाजसेवी सूरत , समाजसेवी पिंकी देवी , संगीता देवी वार्ड पार्षद 12 , शीला मिश्रा समाजसेवी वकील , समाजसेवी रागिनी पांडे गोरखपुर , सरिता देवी समाजसेवी बेतिया , ईश्वर नगर समाजसेवी बेतिया के साथ कूल यंग मोनरुदेश सोम्मार्ट सलाहकार शिक्षा मंत्रालय थाईलैंड सरकार के साथ अन्य सदस्यों को  रविंद्र सिंह एवं मेयर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया प्रमाण पत्र और शील्ड से  सम्मानित किया गया। वहीं 08 स्कूल और गोरखपुर के समाजसेवी को सुभाष चंद्र बोस गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को संस्था की अंतर्राष्ट्रीय महिला निदेशक पूजा गुप्ता ने ग्लोब शिल्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचे सुपौल से रामप्रकाश रवि ने आये हुये सभी अतिथियों को अमरूद का पौधा देकर सम्मानित किया तथा सभी से अनुरोध किया यह पौधा अपने घर में लगायें और इस पौधे की देखरेख अपने बच्चों की तरह करें ताकि आने वाले समय में आपके और  बच्चों को यह फल प्राप्त हो पाये। वही बेतिया के पर्यावरणविद मनोज कुमार और आदित्य कुमार गुप्ता के द्वारा सभी आए हुए अतिथियों को अशोक का पौधा दिया गय। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण बहुत जरूरी है और इसके लिये हम सबको अपने दिल और दिमाग में रखते हुये पर्यावरण के प्रति प्रेम की भावना करनी जरूरी है। फकीराना  की सिस्टर एलिस ने कहा कि  यह बहुत जरूरी है कि हम अब सचेत नहीं होंगे तो आने वाला समय बहुत ही भयानक और बुरा होगा , इसलिये पर्यावरण के प्रति हम सब सचेत हो जायें। धराधाम इंटरनेशनल थाईलैंड  के संस्थापक सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडे जी को संस्था द्वारा समाज योगी सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा सम्मान पूरी दुनियां में सिर्फ एक व्यक्ति को प्रत्येक साल दिया जाता है जो समाज को निरंतर आगे बढ़ाते हुये अपने देश में शांति के लिये कार्य करते हैं। नगर निगम बेतिया की मेयर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन के लिये बहुत जरूरी है। हम सभी अपने जीवन में अगर पर्यावरण के प्रति महत्व नहीं देते और उसके प्रति सुधार नहीं करेंगे तो आने वाले जीवन में हमारे लिये बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसलिये हम सब को पर्यावरण के प्रति और स्वच्छता के प्रति सचेत रहना पड़ेगा। हमारा शहर हमारा देश तभी बचेगा जब हम स्वच्छ और स्वस्थ रहेंगे आज इस कार्यक्रम का उद्देश्य या किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि हर व्यक्ति और पूरे देश और समाज का है। इसलिये हम सब पर्यावरण के प्रति सचेत होते हुये अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिये एक पौधा लगायें और उस पौधे को देखरेख करते हुए अपने समाज में शांति बरकरार रखे और हर व्यक्ति स्वस्थ और स्वच्छ रहें। मैं एक मेयर होने के नाते आप सभी से आग्रह करती हूं कि आप अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने में हमारी भरपूर सहयोग करें और यत्र कचरा ना फेंके , कचरा कूड़ेदान में डालें , नालियों को जाम ना रखें इससे हमें मच्छरों से और बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। निरोजा ग्रिन इंडिया परिवार के संस्थापक नीरज गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हुये तो  आने वाले समय में पशु पक्षी की तरह हम मानव विलुप्त हो जायेंगे। हमें सिर्फ पेड़ लगाने से ही ऑक्सीजन नहीं बचेगा अपने आसपास कूड़ा करकट या यत्र तत्र ना रखें , नाला जाम ना रखें और प्लास्टिक को ना जलायें। अगर हम इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तभी हम पर्यावरण को शुद्ध कर सकेंगे अन्यथा ऑक्सीजन धरती से धीरे-धीरे समाप्त होता चला जायेगा और इस धरती पर कुछ विशेष नहीं रह पायेगा प्राकृतिक ने हमें इतना अनमोल उपहार दिया है। हम अपने स्वार्थ के कारण अपनी सुविधाओं को देखते हुये पर्यावरण को भूलते जा रहे हैं अगर अब हम सचेत नहीं हुये तो जीवन में कभी भी सचेत नहीं होंगे अपने आने वाले जनरेशन को पर्यावरण के प्रति सचेत करना होगा इसमें भूमिका सरकार की भी होनी चाहिये। सिलेबस में पर्यावरण तो है लेकिन उसके लिये सरकार को ठोस कदम उठाते हुये बच्चों को पर्यावरण के प्रति छोटे-बड़े कार्यक्रम करते हुये उन्हें सम्मान देना होगा ताकि पर्यावरण के प्रति बच्चों को लगाव हो सके। जीवन बड़ा अनमोल हैँ हम  सभी को संभल कर और बचा के चलना होगा। कार्यक्रम में नगर निगम बेतिया की उप मेयर श्रीमती गायत्री देवी ने कहा कि सबसे पहले हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता था जो तुलसी का पौधा ऑक्सीजन के साथ साथ घर भी शुद्ध होता है इसलिए आप कभी भी अपने घर में तुलसी का पौधा लगायें और अपने घर को शुद्ध रखें। इस कार्यक्रम का केंद्र सुपौल से आए हुये रामप्रकाश रवि जिनके द्वारा अमरूद का पौधा सभी प्रतिभागियों को वितरित किया गया जो यह कार्यक्रम एक अपने आप में अनूठा रहा साथी साउथ मूवी कलाकार गिरधर राजू भी इस कार्यक्रम में चार चांद लगाया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति राजेश कुमार , मेरी एडलीन , प्रियंका कुमारी सब इंस्पेक्टर नगर थाना बेतिया , रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश रंजन , रेड क्रॉस सोसायटी सचिव जगमोहन कुमार , ग्रीन इंडिया परिवार एनवायरमेंट एंबेसडर रविशंकर शुक्ला , सिटी मैनेजर नगर निगम बेतिया , मदर लालपरी फाउंडेशन के संस्थापक आदित्य कुमार गुप्ता , जगदेव प्रसाद शिक्षक , महिला चिकित्सा प्रभारी बगहा खुशबू रानी , सेकंड नेवी अफसर समीम आरा मुकेश कुमार , तारकेश्वर पटवारी , शमीम अहमद , प्रोफेसर डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद केसरी  एमजेके कॉलेज , फिल्म डायरेक्टर एवं कलाकार सत्य प्रकाश उत्तर प्रदेश , मिशन स्कूल प्राचार्य अलफोंस जोजो कार्यक्रम में सम्मिलित हुयै और बधाइयां दी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version