बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर अधिवक्ता संघ के निर्देशानुसार तहसील अधिवक्ता संघ पलारी के वकीलों ने बस स्टैंड पलारी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी चार सूत्रीय मांगों को पूरा करने हेतु महामहिम राज्यपाल जी के नाम तहसीलदार पलारी को ज्ञापन सौंपा । अधिवक्ता संघ के धरना प्रदर्शन में पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पलारी एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू के साथ मंडल उपाध्यक्ष राजू बंजारे, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु समर्थन करने पहुंचे । मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुये कहा कि आपकी चार सूत्रीय मांगे एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, मृत्यु दावा राशि दस लाख करने, सामूहिक जीवन बीमा लागू करने एवं पलारी में सिविल कोर्ट की स्थापना करने इन सभी मांगों का भारतीय जनता पार्टी समर्थन करती है । आपके इन सभी मांगों को पूरा करवाने के लिये राज्य की आम जनता को ठगने और छलने वाली कांग्रेस सरकार के विरुद्ध सड़क की लड़ाई लड़ने के लिये भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता तैयार बैठा है । इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मनीराम बंजारे, सचिव युगलकिशोर वर्मा, पोषण कुमार पटेल, महेन्द्र भारद्वाज, टिकेश्वरी वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, पुनाराम वर्मा, त्रिलोक कुमार वर्मा, विमला साहू, रामलखन जायसवाल, संपत साहू, प्रमोद वर्मा, मनीष दीवान, विक्की चन्द्राकर, दीपक कमल, अरविन्द साहू, पवन चन्द्राकर, शिवा मनहरे सहित अधिवक्तागण उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version