पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.41 अंतर्गत डामरीकरण एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न

गुढ़ियारी अंतर्गत विभिन्न स्थानों में विद्युतीय हाईटेंशन तार, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर संबंधी कार्यों का निरीक्षण कर विद्युत मण्डल के अधिकारियों को शीघ्र कार्य करने निर्देशित किया – विकास उपाध्याय

रायपुर (गंगा प्रकाश)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय आज अपने विधानसभा के अन्तर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.41 अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी डंगनिया तालाब के सामने के मार्गों में डामरीकरण एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन स्थानीय लोगों के हाथो करवाया। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कुछ महिनों पूर्व ही डंगनिया तालाब के सामने डीडी नगर में निवासरत् आमजनों द्वारा मार्गों में संधारण/निर्माण कार्य कराने हेतु अनुरोध किया गया था, जिनकी मांगों को पूर्ण करते हुए आज उन्हीं के हाथो डामरीकरण एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न किया गया।

विधायक विकास उपाध्याय ने गर्मी के प्रारंभ होते ही आम जनमानस की सबसे बड़ी परेशानी को दृष्टिगत् रखते हुए गुढ़ियारी अंतर्गत विभिन्न स्थानों में विद्युत मण्डल के अधिकारियों के साथ बस्ती एवं कॉलोनियों में घरों के छत के ऊपर से गुजर रही विद्युत हाईटेंशन तार का निरीक्षण करते हुए उक्त तारों को सुव्यवस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही स्थानीय जनमानस से विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं की चर्चा कर शीघ्र समस्याओं के निराकरण करने विद्युत मण्डल के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ आरडीए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, रंजीत बिन्द्रा, दिलीप अग्रवाल, अशोक बानी, सौमित्र मिश्रा, योगेश दीक्षित, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, कैलाश साहू, बंटी गरचा, धीरज बैस, संजीव नायडू, संजीव गौतम, संदीप शर्मा, विजय गिदवानी, अभिनव शर्मा, ज्याति सिंह, प्रकाश माहेश्वरी, सुमीत जोशी, सोनू ठाकुर सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version