गरियाबंद/छुरा/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर सहित अंचल के गांवो में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव का मतदान किया गया। लोकतंत्र के महापर्व पर ग्रामीण मतदाताओं के चेहरों में चमक दिखाई दे रही थी। वहीं मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह ऐसे ही मतदान केन्द्र के ओर निकल रहे थे। लोगों ने पूरी तरह शांति और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मतदान किया। मतदान में पुरूषों के साथ महिलाओं और युवाओं ने भी स्वस्फूर्त होकर मुददों के आधार पर अपने मतों का प्रयोग किया। जिसके कारण दोपहर 12 से 3 बजे की बीच पिक टाइम रहा। जिसके कारण मतदान केन्द्रों में खासकर महिलाओं की लंबी लंबी लाइनें लगी रही वहीं खेतों में काम करने गए किसानों दोपहर बाद मतदान केन्द्र पहुंचकर वोट किया जिसके कारण 84 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट ही एक ऐसा अधिकार है जिससे जनता अपनी मनचाही सरकार चुनती है इसलिए आवश्यक है कि सभी को इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। अपने मताधिकार का उपयोग ऐसे प्रतिनिधि के लिए करें जो बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र का विकास करें। सुबह से ही क्षेत्र के मतदान केन्द्र में मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली पुरूष मतदाताओं के साथ महिलाएं भी सुबह से मतदान के प्रति जागरूक दिखी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जगह जगह मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सेल्फी जोन बनाए गए थे साथ ही संगवारी मतदान केन्द्र भी बनाए गए थे जिसका भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया बड़ी संख्या मे लोग वोट डालने के बाद सेल्फी जोन में जाकर फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मतदाताओं ने चुनाव आयोग के द्वारा किए गए इस प्रकार के प्रयोग की प्रशंसा की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version