गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। रबी फसल में पानी मिलने से उत्साहित अंचल के किसानों की महत्वाकांक्षी बढ़ती जा रही है। रबी का पानी देने के लिए निर्धारित गांवो के आजू-बाजू वाले गांवो के किसान भी अब रबी उत्पादन करने के लिए पानी की मांग कर रहे। इससे बांध में उपलब्ध पानी की जानकारी लेकर किसानों को ज्यादा के ज्यादा एकड़ में और अधिक गांव में रबी उत्पादन से किसान लाभांवित हो इसके लिए विधायक रोहित साहू ने कृषकों को आश्वासन देते सिंचाई अधिकारियों से इस बारे में सहयोग करने कहा है। ग्राम सेंदर, देवगांव, चरभट्ठी एवं कुण्डेल के कृषकों रामाधार साहू, ओमप्रकाश साहू, रमेश चक्रधारी, राजेश सिन्हा आदि ने विधायक रोहित साहू को आवेदन किया है कि उनके गांव में भी काफी लंबे समय से रबी फसल के लिए पानी की मांग की जाती रही है। परंतु उन्हें रबी हेतु पानी नहीं मिला। इस वर्ष आपके प्रयास से क्षेत्र में रबी फसल के लिए पानी दिया जा रहा है। जो हमारे आजू-बाजू गांवो के लिए निर्धारित किया गया है। कृषकों ने सेंदर, देवगांव, चरभट्ठी एवं कुण्डेल में 100-100 एकड़ के लिए रबी फसल का पानी दिए जाने की मांग विधायक रोहित साहू से की है। विधायक ने कृषकों को इस लिए आश्वासन देते हुए फिंगेश्वर सिंचाई विभाग के एसडीओ कुलेश्वर जोशी से पानी की मात्रा एवं रकबे की स्थिति देखते हुए कृषकों की मांग अनुसार पानी उपलब्ध कराने यथासंभव प्रयास करने कहा है। कृषकों ने विधायक रोहित साहू द्वारा उनके आवेदन पर पहल करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some


