छुरा (गंगा प्रकाश)। नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश माटी को नमन वीरों का वंदन कलश यात्रा के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ से कुल 206 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
उक्त समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत देश को विकसित भारत बनाने के अपने संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि इस मिट्टी की सौगंध है हम देश को भव्य बनाकर ही रहेंगे। इससे पहले उन्होंने देश की माटी को नमन करके इससे तिलक भी किया और कहा कि दुनिया की बड़ी- बड़ी महान सभ्यताएं समाप्त हो गई, लेकिन भारत की मिट्टी में वो चेतना है जिसने इस राष्ट्र को अनादिकाल से आज तक बचा कर रखा है। ऐसे में गांव-गांव से यहां लाई गई यह मिट्टी हमें अपने संकल्पों और कर्तव्यों को याद दिलाती रहेगी।
गरियाबंद जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक नरेन्द्र साहू ने बताया कि जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी जी के मार्गदर्शन में पूरे गरियाबंद जिले के हर ब्लॉक से मिट्टी इकट्टा करके अमृत कलश दिल्ली के कर्तव्यपथ पर पहुंचाया गया।
- इस मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए मेरा युवा भारत (माँय भारत) संगठन का भी
शुभारंभ किया। इस मौके पर देश भर से आए एक लाख से ज्यादा युवाओं सहित आजादी के अमृत महोत्सव समारोहों से जुड़े व गरियाबंद जिले के स्वयंसेवक उमाशंकर शिवकुमारी शारद आदि भी मौजूद थे। जिनमें इस आयोजन को छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला। इसके तहत एकता का संदेश देने व वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के लिए गांव-गांव से मिट्टी जुटाई गई।
There is no ads to display, Please add some
