अनशन समाप्त करने की दी गई सलाह

पारिवारिक प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में प्रक्रियाधीन

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम विशाल महाराणा ने बताया कि तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने श्रीमती कमला ठाकुर एवं उनके पुत्र योगेश सिंह ठाकुर अनाधिकृत रूप से 02 अक्टूबर से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि कमला ठाकुर की मांग है कि उनकी बहू मीना सिंह ठाकुर व उनके नाती रूद्राक्ष सिंह ठाकुर को फिगेंश्वर स्थित मकान से बेदखल किया जाये। यह मामला मुख्यतः पारिवारिक विवाद एवं पारिवारिक हिंसा से संबंधित है। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम द्वारा पारित आदेश अनुसार मकान का ताला खुलवाकर कब्जा कमला ठाकुर को दिलाने का आदेश पारित हुआ था। राजस्व विभाग द्वारा मकान का ताला खुलवाकर आवेदिका कमला ठाकुर को तीन कक्षों का कब्जा दिया गया। व्यवहारिक व्यवस्था मानसून समय होने के कारण आवेदिका की बहु मीना सिंह ठाकुर को मकान के एक कक्ष में रहने दिया गया। वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम के आदेश पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर का स्थगन है। इसके अतिरिक्त आयुक्त, संभाग रायपुर एवं व्यवहार न्यायालय राजिम में भी इसी प्रकृति के वाद विचारणीय है। चूंकि प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में प्रचलित है। इसलिए राजस्व विभाग द्वारा अहस्तक्षेपित है। राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा महिला का स्वास्थ्य परीक्षण तीन बार कराया जा चुका है और अनशन से हटने की कई बार सलाह दी जा चुकी है। उक्त प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन होने के कारण प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। आवेदिका कमला ठाकुर प्रशासन पर अनुचित दबाब बनाने के लिए अनशन पर बैठी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version