बीजापुर (गंगा प्रकाश)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कोबरा 210 एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल पेगड़ापल्ली की ओर निकली थी। अभियान के दौरान पेगड़ापल्ली के जंगल से पिकअप वाहन से सामग्री लूट एवं आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सली कारम लच्छु पिता पाण्डू निवासी पेगड़ापल्ली ओयाम पारा थाना तर्रेम, एवं बारसे मोटू पिता भीमा निवासी पेगड़ापल्ली ओयामपारा थाना तर्रेम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जिलेटीन, कार्डेक्स वायर एवं डेटोनेटर बरामद किया गया।
गिरफ्तार दोनों नक्सली 18 सितंबर को पेगड़ापल्ली एवं सारकेगुड़ा कैम्प के मध्य से पिकअप वाहन से सामग्री लूट एवं आगजनी की घटना में शामिल थे। दोनों नक्सलियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर इनके घर से लूट की राशन सामग्री चावल बरामद कर थाना तर्रेम में उपरोक्त के विरुद्ध कार्रवाई उपरान्त शुक्रवार को रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया।
There is no ads to display, Please add some


