जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)। हत्या की घटना को आरोपियों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की झुठी सूचना के मामले को पर्दाफाश करने में जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल नाबालिग पुत्री की किसी अन्य नाबालिग बालक से प्रेम संबंध होने के कारण पिता और सौतेली मां ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। जांजगीर पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने इस मामले का खुलासा करते हुये बताया कि गत दिवस 29 नवंबर की सुबह मृतिका के पिता विजय कुमार विजय उम्र 38 वर्ष द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया गया कि इसकी नाबालिक पुत्री 28 नवंबर की रात्रि दस बजे से 29 नवंबर की सुबह चार बजे के मध्य घर में पड़ी रस्सी से अपने कमरे के पंखे में रस्सी फंसाकर अपने गले में रस्सी फंसा कर आत्महत्या कर ली है और रस्सी टूटने से वह गिर गई है। प्रार्थी की सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग क्रमांक 158/2023 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर मृतिका का पीएम डाक्टरो के टीम से कराया गया। डा० द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गला घोटने से दम घुटने से हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख किया गया है। मर्ग जांच दौरान एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का अपराध पाये जाने से थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 830/23 धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतिका के पिता विजय कुमार विजय एवं सौतेली माँ रेखा विजय से पूछताछ करने पर बताया कि उनकी पुत्री का किसी अन्य लड़के के साथ प्रेम संबंध पता चलने के बाद बार-बार मना करने पर भी ना मानने पर हमेश लड़ाई झगड़ा होते रहता था। जिस कारण से माता पिता ने अपनी पुत्री की हरकत से छुटकारा पाने के लिये गले दबाकर हत्या कर रस्सी से पंखे से लटकाना बतायें। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पायें जाने से जांजगीर पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव , उपनिरीक्षक भवानी सिंह , महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को , साइबर सेल के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी , उपनिरीक्षक पारस पटेल , प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा , बलवीर सिंह , गिरीश कश्यप का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –
विजय कुमार विजय (पिता) उम्र 38 वर्ष निवासी पिसौद थाना जांजगीर और रेखा विजय (सौतेली मां) उम्र 32 वर्ष निवासी निवासी पिसौद थाना जांजगीर , जिला – जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version