गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पीएमश्री योजना 2023-24 अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला मौलीपारा फिंगेश्वर में समर कैंप का आयोजन दिनांक 10 मई 2024 से 14 मई तक किया जा रहा है। समर कैंप का शुभारंभ मां सरस्वती और नवीन वाद्य यंत्रों की पूजा अर्चना से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं पालकों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को आरंभ करते हुए बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवम् संपूर्ण शाला परिवार द्वारा पौधारोपण करके किया गया। सभा में सभी के द्धारा वाद्य यंत्रों को बजाए और भजन सुनाएं जिससे वातावरण संगीत में हो गया। द्वितीय दिवस का प्रारंभ योगसन एवम् ध्यान से किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा कक्षा सज्जा, तोरण निर्माण, चित्रकारी, आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधियां कराया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर श्री रामेंद्र कुमार जोशी एवं संकुल समन्वयक श्री अशोक सोनवानी के द्वारा समरकैंप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हारमोनियम द्वारा प्रेरक गीत इतनी शक्ति हमें देना दाता गीत सदन में गया गया जिससे माहौल संगीत में हो गया सभी बच्चे खुश हो गए। समर कैम्प में मुख्यरूप से प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती हेमलता साहू, शिक्षिका श्रीमती मंजू गोस्वामी, श्री भागीरथी साहू शिक्षक तथा विद्यांजलि शिक्षिका कुमारी वीणा निषाद, कुमारी खिलेश्वरी धु्रव, एसएमसी अध्यक्ष श्री संतु राम निषाद, उपाध्यक्ष श्रीमती मानकी निषाद, सदस्य एवं पालक गण श्री दिलीप धु्रव, श्रीमती देवला बाई, प्रीति विश्वकर्मा, बिसाहिन बाई, सरिता धु्रव, प्रमिला, मोतीन, उमा, मोहिनी, उत्तरा, जयंती, मीनू बाई आदि सदस्यगण सम्मिलित हुए। बच्चों को स्वल्पाहार आहार में समोसा, केला, रसगुल्ला और अंगूर खिलाया गया। इस तरह विभिन्न गतिविधियों द्वारा समर कैंप 10 मई से 14 मई 2024 तक जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some
